जीत-हार खेल का हिस्सा, दृढ़ इच्छाशक्ति से आगे बढ़ें खिलाड़ी : रेखा आर्या –

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।  सोमनाथ ग्राउंड में आयोजित विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियंस ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं टीमों को सम्मानित किया।खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ ही उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। विधानसभा स्तर पर आयोजित इस तरह की प्रतियोगिताएं इन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं। खेल मंत्री ने कहा कि समाज में खेलों के प्रति सोच में सकारात्मक बदलाव आया है और अभिभावक भी अब बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए रेखा आर्या ने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है। खिलाड़ियों को परिणाम की चिंता किए बिना अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से खेलों के साथ शिक्षा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक एवं बालिका तथा अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। समारोह के दौरान मंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोहन दौसाद, मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दलीप रौतेला, जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन कांडपाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजा यादव, खंड विकास अधिकारी केसर सिंह बिष्ट, ब्लॉक समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कोहली सहित विभागीय अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

36 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

1 hour ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago