श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के विरुद्ध साजिश और झूठे आरोप लगाना निंदनीय- प्रेमचंद अग्रवाल





देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री गुरू रामराय दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। केबिनेट मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल ने कनखल हरिद्वार में श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज पर लगे झूठे आरोपों की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि साजिशकर्ताओं का जल्द पर्दाफाश होगा और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
बुधवार को केबिनेट मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल का काफिला श्री दरबार साहिब पहुंचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया किया गया। केबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार में एक व्यक्ति द्वारा श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज पर जो आरोप लगाए हैं, वह निराधार हैं। महाराज का व्यक्तित्व साधारण और सदैव दूसरों की मदद के लिए अग्रसर रहने वाला जैसा है। कहा कि ऐसे में श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज पर फर्जीवाडा का आरोप लगाये जाना निंदनीय है।
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है भूमाफियाओं के हौंसले अब इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वे श्री दरबार साहिब जैसी परोपकार करने वाली ऐतिहासिक संस्था और महाराज  जैसे महान व्यक्तित्व के खिलाफ भी साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भू माफिया, नशा माफिया पर सख्त लगाम लगाई जाएगी ताकि ऐसे घटनाक्रम की पुनरावृति न हो।
इस दौरान डा. अग्रवाल और श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के बीच समसामयिक विषयों पर भी वार्ता हुई। श्री दरबार साहिब का शीर्ष प्रबंधन वरिष्ठ विधि विशेषज्ञों के साथ मिलकर साजिश करने वालों के खिलाफ काम कर रहा है जल्द ही साजिशकर्ता बेनकाब होंगे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

4 hours ago