राजकुमार के लिए देवदूत बनी राजकीय उपजिला संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर के डॉक्टरों की टीम





जटिल ट्यूमर का ऑपरेशन कर बचाई मरीज की जान
पहली बार हुआ राजकीय उपजिला संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में यह ऑपरेशन
पौड़ी गढ़वाल। राजकीय उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर के डॉक्टरों की टीम एक बार फिर एक मरीज के लिए देवदूत साबित हुई है। मूल रूप से नेपाल का रहने वाला 50 वर्षीय शख्स राजकुमार कान के पास बनी बड़ी गांठ से बेहद परेशान था। दर्द से परेशान 50 वर्षीय राजकुमार इलाज के लिए उपजिला संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर पहुंचा। जहां प्रसिद्ध कान-नाक-गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिगपाल दत्त को राजकुमार ने बीमारी से अवगत कराया। डॉक्टर दिगपाल ने पूरी जांच के बाद सबसे पहले मरीज की FNAC सुई जाँच करवाई। इस जांच में पैरोस्टीट ग्लैड ट्यूमर पाया गया।
ट्यूमर का पता चलने के डॉक्टर दिगपाल ने मरीज का अल्ट्रासाउंड करवाया। रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर रचित गर्ग ने मरीज का गहन अल्ट्रासाउंड किया। जिसमें उन्होंने भी ट्यूमर की पुष्टि की। इसके बाद नेपाली मूल के 50 वर्षीय राजकुमार को डॉक्टर दिगपाल दत्त ने ऑपरेशन की सलाह दी।
मरीज राजकुमार द्वारा ऑपरेशन की हामी भरने के बाद आज डॉक्टरों की टीम ने यह जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया। कई घंटे चले इस जटिल ऑपरेशन के बारे में डॉक्टर दिगपाल दत्त ने बताया की संयुक्त चिकित्सालय में पहली बार यह जटिल ऑपरेशन हुआ है। साथी उन्होंने अवगत कराया की बहुत कम ENT सर्जन इस तरह का ऑपरेशन करते हैं, क्योंकि इस ऑपरेशन में एक चूक से मरीज की जान जा सकती है इसमें कान के पास से ही मुंह और दिमाग की नसें भी जाती हैं इसलिए बहुत बारीकी के साथ इस सर्जरी को करना पड़ता है। ऑपरेशन के बाद मरीज अब ठीक है। जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
ऑपरेशन करने वाली टीम में वरिष्ठ ENT सर्जन डॉक्टर दिगपाल दत्त के साथ ही जाने माने वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर लोकेश सलूजा डॉ रचित गर्ग, सिस्टर शीतल आदि स्टाफ मौजूद रहा।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago