Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश! रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)नई दिल्ली: बीते कुछ समय से देश के अलग-अलग हिस्सों से रेलवे ट्रैक को बाधित करने के कई मामले सामने आए है. रेलवे ट्रैक पर भारी भरकम चीजें रखकर ट्रेन को डिरेल करने की कोशिशें कई बार नाकाम की जा चुकी है लेकिन मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब ताजा मामला उत्तराखंड से सामने आया है. इस बार उत्तराखंड में एक रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिला है और आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश के तहत इस सिलेंडर को ट्रैक पर रखा गया था. मामला उत्तराखंड के रुढ़की के पास ढंडेरा रेलवे स्टेशन का है.रूड़की के नजदीक का है मामलारविवार सुबह 06:35 बजे, एक मालगाड़ी (BCNHL/32849) के लोको पायलट ने रुड़की (RK) के स्टेशन मास्टर को सूचित किया कि लंढौरा (LDR) और ढंढेरा (DNRA) के बीच किमी 1553/01 पर ट्रैक पर एक सिलेंडर मिला है. यह घटना ढंडेरा स्टेशन से लगभग एक किमी दूर है.उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु उपाध्याय ने बताया, ‘पॉइंट्समैन तुरंत मौके पर पहुंचे और पाया कि सिलेंडर पूरी तरह से खाली था. बाद में इसे ढंढेरा के स्टेशन मास्टर को दे दिया गया. स्थानीय पुलिस और जीआरपी को सूचित कर दिया गया है. स्थानीय पुलिस स्टेशन – सिविल लाइंस, रुड़की में एक एफआईआर दर्ज की जा रही है.’लगातार सामने आ रहे हैं मामलेपिछले दिनों रामपुर में भी इसी तरह का मामले सामने आया था. यहां एक ट्रेन की पटरी को बाधित किया गया है. यहां बिलासपुर और रुद्रपुर सिटी के बीच दून एक्सप्रेस को पटरी से उतारने का प्रयास किया गया. ट्रेन नंबर-12091 के लोको पायलट को ट्रैक पर 6 मीटर लंबा लोहे का खंभा मिला था. ड्राइवर ने ट्रेन रोककर ट्रैक साफ किया और फिर ट्रेन को सुरक्षित रूप से निकाला.वहीं कानपुर में भी इसी तरह का मामला सामने आया था जहां रेलवे ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर रख दिया गया था और यहां से गुजरने वाली कालिंदी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई थी. इसके बाद अजमेर में भी रेलवे ट्रैक पर सीमेंटेड ब्लॉक रख दिया गया था. वहीं, यूपी के गाजीपुर जिले में रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का बड़ा टुकड़ा मिला था. जो इंजन में फंस गया था. इसके चलते स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी आ गई और वो करीब 2 घंटे तक खड़ी रही थी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

5 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

6 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

6 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

6 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

9 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

9 hours ago