Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था, बाजार में दो कंपनी महिला पीएसी की गई तैनात – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी। पुलिस ने त्योहारी सीजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। बाजार में दो कंपनी महिला पीएसी तैनात कर दी गई है। वहीं महिला पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में ड्यूटी कर रही हैं। इस दौरान किसी ने भी आपराधिक गतिविधि की तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। दीपावली व अन्य त्योहारों की खरीददारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों में पहुंचने लगे हैं। इस बीच भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले भी सक्रिय हो जाते हैं।सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की निगरानी और सतर्कता बढ़ गई है। सीसीटीवी की निगरानी के साथ-साथ बाजारों में पुलिस कर्मियों से लेकर पीएसी तक तैनात की जाएगी। इसके साथ थाना-चौकी प्रभारियों को भी निर्देशित किया गया है।पुलिस सौ से ज्यादा सीसीटीवी से शहर के मुख्य बाजारों की निगरानी कर रही है। इसके अलावा किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि होने पर बाजारों में लगे निजी कैमरों की भी मदद ली जाएगी। इसके अलावा बाजार में ई-रिक्शा, आटो रिक्शा व दोपहिया वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गइ है।कन्या पूजन से लौट रही बच्चियों को बाइक सवार ने रौंदाजागरण संवाददाता, हल्द्वानी। नवमी के दिन कन्या पूजन से लौटे रही दो बच्चियों को बाइक सवार ने रौंद दिया। इनमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती है। घटना में बाइक सवार भी घायल हुआ है।बजुनियाहल्दू कठघरिया निवासी हरीश कुमार की सात वर्षीय बेटी सुनैना व टीकाराम की आठ साल बेटी श्रीजना शुक्रवार सुबह घर से कन्या पूजन के लिए निकलीं। शाम को दोनों घर लौट रही थीं। घर के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने दोनों को टक्कर मार दी। सूचना पर मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता टीम के साथ पहुंचे। घायल बच्चियों को अस्पताल भेजा। घायल सुनैना ने एसटीएच में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, श्रीजना निजी अस्पताल के आइसीयू में है।थानाध्यक्ष के अनुसार दुर्घटना में बाइक सवार भी घायल हुआ है। जिसका उपचार चल रहा है। शनिवार को सुनैना के शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौंप दिया। स्वजन की ओर से तहरीर मिल चुकी है। जिसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

4 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

5 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

5 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

5 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

8 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

8 hours ago