उत्तराखंड में मौसम बदला,कई जिलों में लगातार बारिश व बर्फबारी भी – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, जहाँ दोपहर में तेज धूप पड़ने लगी थी ,वहीं दो दिन से लगातार बारिश ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी ।
प्रदेश के कई जिलों में आज भी लगातार बारिश हो रही है ,जिसके मध्यनजर कुछ जिलों में स्कूलों की छुट्टी की गयी है ।मौसम विभाग की चेतावनी अनुसार 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हालांकि 1 मार्च के बाद प्रदेश में मौसम साफ होने की जानकारी दी गयी है ।
देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में बारिश की जानकारी मौसम विभाग ने दी है ।वहीं गंगोत्री धाम,बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लालमाटी, नंदा घुंघाटी, औली, गौरसों, नीति और माणा घाटियों में भारी बर्फबारी हुई है।केदारनाथ धाम में लगभग आधा फीट ताजी बर्फ जम गई है, जबकि यहां पहले से ही सवा फीट बर्फ मौजूद थी। मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चोपता और कालीशीला जैसे पर्यटक स्थलों पर भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और यात्रा करते समय मौसम की जानकारी अवश्य लेने की सलाह दी है। ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने वाले पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

26 minutes ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

1 hour ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

6 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

6 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

11 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

11 hours ago