मिस कैटवॉक और मिस डांसिंग क्वीन में प्रतिभागियों ने किया शानदार प्रदर्शन –

  देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत  मिस डांसिंग क्वीन और मिस कैटवॉक सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा आत्मविश्वास और शानदार व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। राजपुर रोड स्थित रेट्रो में आयोजित मिस डांसिंग क्वीन सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने अलग-अलग डांस परफॉर्मेंस के जरिए अपने डांस का  प्रदर्शन किया। वहीं मिस कैटवॉक में प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने स्टाइल, ग्रेस, कॉन्फिडेंस और वॉकिंग स्किल्स से सभी का ध्यान आकर्षित किया।इन सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन करते हुए माहौल में उत्साह और ग्लैमर का रंग भर दिया। प्रतिभागियों के प्रदर्शन ने यह भी दिखाया कि मिस उत्तराखंड का मंच केवल खूबसूरती तक सीमित नहीं है, बल्कि टैलेंट, कॉन्फिडेंस और ओवरऑल पर्सनैलिटी को निखारने और प्रस्तुत करने का भी अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी एवं राजीव मित्तल ने बताया कि मिस उत्तराखंड 2026 के विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के जरिए प्रतिभागियों की अलग-अलग खूबियों और प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सब-कॉन्टेस्ट प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का मंच दे रहा है। ग्रैंड फिनाले से पहले आयोजित ये प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, मंचीय प्रस्तुति और व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए रेट्रो फाइन डाईन के डायरेक्टर धनंजय गुप्ता विशेष सहयोग कर रहे है ।इस मौके पर कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, फैशन स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी, कोरियोग्राफर जैज, पुष्कर सोनी ,प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा, एवं राज कौशिक आदि ने विशेष सहयोग किया।प्रतियोगिता में जजेज की भूमिका में रेट्रो फाइन डाइन के ऑनर लालिमा राज गुप्ता एवं रेनी केर, राधिका शर्मा (मिस कैटवॉक 2025) तथा शिवांगी रावत (मिस उत्तराखण्ड फर्स्ट रनर-अप 2024) उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

7 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

28 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

48 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

2 hours ago