देहरादून, । कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन समाधान दिवस में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के समक्ष रखीं। इस दौरान 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए।पापड़ियांन में आपदा मद के कार्यों की होगी जांचतहसील विकासनगर के ग्राम पंचायत पापड़ियांन में वर्ष 2023 से 2026 तक आपदा मद से कराए गए कार्यों में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता की शिकायत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने जिला विकास अधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को संयुक्त रूप से जांच कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।डीएम ने उपलब्ध अभिलेखों, कराए गए कार्यों और संबंधित मद में किए गए व्यय का परीक्षण करते हुए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।आबादी के बीच चल रही हैवी वेल्डिंग फैक्ट्री होगी सीलविकासनगर क्षेत्र के ग्राम झीवरहेड़ी में आबादी के बीच हैवी वेल्डिंग मशीनें लगाकर फैक्ट्री संचालित किए जाने की शिकायत पर भी जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने उप जिलाधिकारी विकासनगर एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को संबंधित फैक्ट्री को तत्काल सील करने के निर्देश दिए।जिला उद्योग केंद्र के पूर्व निरीक्षण में स्थल को औद्योगिक उपयोग के लिए वर्गीकृत नहीं पाया गया था। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अग्निशमन विभाग की आवश्यक एनओसी भी प्राप्त नहीं होने की बात सामने आई थी। डीएम ने सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई न होने को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और चार मंजिला निर्माण की जांचनगर निगम एवं ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर को जांच के निर्देश दिए। शिकायत में चार मंजिला मकान के निर्माण का भी आरोप लगाया गया है। डीएम ने अधिकारियों को मौके का स्थलीय निरीक्षण कर भूमि एवं निर्माण संबंधी अभिलेखों की जांच करने तथा अतिक्रमण या अवैध निर्माण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।पैतृक भूमि पर कब्जे के प्रयास की शिकायत, पुलिस को निर्देशमिहूवाला निवासी मोहम्मद शाहिद राव, खुर्शीदा बेगम एवं इकराम ने पैतृक भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा मारपीट कर कब्जा करने के प्रयास की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग को तथ्यात्मक जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।कृत्रिम अंग के लिए 15 दिन में सहायता के निर्देशसूर्य प्रकाश ने दोनों पैरों में कृत्रिम अंग लगवाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए 15 दिन के भीतर सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने और शिकायतकर्ता को कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।विशेष बच्चे के प्रवेश मामले में सात दिन में जांच रिपोर्टविशेष बच्चे प्रिंस अग्रवाल के लतिका राय फाउंडेशन में प्रवेश से संबंधित शिकायत पर भी डीएम ने गंभीरता दिखाई। बच्चे के पिता एवं एकमात्र अभिभावक ने शिकायत में बताया कि प्री-एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद प्रवेश प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई गई।जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को संयुक्त रूप से मामले की जांच कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रकरण के सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाए तथा बच्चे के हित एवं उसके सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।औपचारिक निस्तारण नहीं, समस्या का वास्तविक समाधान होजिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की वास्तविक समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही का विशेष ध्यान रखा जाए तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई…
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर…
शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…
The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…
घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …
खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…