शिक्षा विभाग में शिकायतों के हल के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम





विभाग ने टोल फ्री नम्बर जारी कर तैनात किये नोडल अधिकारी
देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा विभाग ने बरसाती सीजन को देखते हुये समस्याओं के निवारण के लिये कंट्रोल रूम की स्थापना की है। इसके साथ ही विभाग ने टोलफ्री नम्बर भी जारी किया है। जिस पर छात्र-छात्राएं, अभिभावक व शिक्षक अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। जन समस्याओं के निराकरण के लिये विभाग ने नोडल अधिकारियों की तैनाती भी कर दी है ताकि शिकायतों व समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने मानसून सीजन को देखते हुये कांट्रोल रूम की स्थापना की है, ताकि बरसात के दौरान समाने आने वाली विभिन्न समस्या से तत्काल निपटा जा सके। इसके अलावा विभाग ने शिकायतों व समस्याओं के निराकरण के लिये टोलफ्री नम्बर 18001804132 भी जारी किया है। जिस पर छात्र-छात्राएं, अभिभावक व शिक्षक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। टोलफ्री नम्बर पर दर्ज शिकायतों व समस्याओं के तत्काल निवारण के लिये विभाग ने नोडल अधिकारी, सह नोडल अधिकारी व 10 कम्प्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की है। जिसमें अजीत भण्डारी, प्रद्युमन रावत, पल्लवी नैन, अंजुम फातिमा, एम.एम. जोशी को नोडल जबकि हरीश नेगी, नूतन, विजयलक्ष्मी, पूनम व मुकेश कुमेड़ी सह नोडल होंगे। ये सभी कार्मिक 8 जुलाई से 10 अगस्त 2024 तक कंट्रोल रूम में बैठकर टोलफ्री नम्बर पर दर्ज समस्याओं व शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर विभागीय स्तर पर निवारण करेंगे। इस संबंध में विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को टोलफ्री नम्बर पर आने वाली प्रत्येक कॉल को रिसीव करने तथा प्रत्येक समस्या का समय पर समाधान करने को कहा। इसके साथ ही कांट्रोल रूम के सफल संचालन को प्रत्येक दो सप्ताह में समीक्षा करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियां को दिये हैं।
बयानमानसूनी सीजन में राजकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों में व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिये शिक्षा विभाग में पहली बार कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। विभाग ने टोलफ्री नम्बर 18001804132 भी जारी किया है। जिस पर विद्यालयों से सम्बंधित शिकायत व समस्याएं दर्ज की जा सकेंगी। किसी भी समस्या का समय से समाधान करने के लिये कार्मिकों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, धामी ने दी बधाई –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…

8 hours ago

Website, logo and anthem for the Haridwar Kumbh 2027 unveiled | Uttarakhand News Network

To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…

9 hours ago

92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…

10 hours ago

पहाड़ की प्रेम कहानी ‘पायर’ ने जीते 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, अब बड़े पर्दे पर दस्तक –

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…

10 hours ago

कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…

10 hours ago

देहरादून: बेटे ने धोखे से अपने नाम कराई बुजुर्ग की संपत्ति, 15 लाख रुपये भी लिए; अब मारपीट का आरोप – myuttarakhandnews.com

समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…

11 hours ago