बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे – myuttarakhandnews.com

चमोली: बदरीनाथ धाम में कथित चढ़ावा और दान राशि में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ज्योतिर्मठ ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी के साथ मंदिर के सिंह द्वार के बाहर मौन व्रत रखकर निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं एक दिन पहले जोशीमठ में स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने भी प्रदेश सरकार और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
 
एसआईटी या न्यायिक जांच की मांग
 
कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने आरोप लगाया कि सरकार और बीकेटीसी प्रशासन मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय न्यायिक या एसआईटी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यह मामला केवल आर्थिक अनियमितता का नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़ा है।
 
पहले दर्शन, फिर मौन व्रत
 
विधायक लखपत बुटोला ने पहले भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करीब एक घंटे तक मौन व्रत रखा। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जांच पूरी होने तक पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने की मांग की।
 
भैरव सेना ने लगाए हैं आरोप
 
यह विवाद उस समय सामने आया जब भैरव सेना नामक संगठन ने बीकेटीसी के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों पर मंदिर के चढ़ावे और दान राशि में कथित आर्थिक हेराफेरी के आरोप लगाए। आरोपों के बाद बीकेटीसी ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। साथ ही गणना प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।
 
बीकेटीसी अध्यक्ष को हटाने की मांग
 
प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को पद से हटाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाती हैं और भविष्य में इनकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दुष्यंत कुमार गौतम समेत प्रमुख हस्तियों के खिलाफ मानहानि के आरोप, उर्मिला सनावर पर फिर से FIR दर्ज – myuttarakhandnews.com

देहरादून। सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया…

1 hour ago

सीसीटीवी ने खोला मौत का राज, साथी को धक्का देकर गिराया और पीटा, सड़क पर छोड़कर भागे दो युवक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के…

1 hour ago

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का हंटर, 35 के चालान और 3 बसें सीज—अब नियम तोड़े तो खैर नहीं – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार में यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती, फिटनेस से लेकर परमिट तक की जांच; नियम…

1 hour ago

छह दशक पुरानी सिरोबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात, पुल बनकर तैयार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत – myuttarakhandnews.com

लोगों को जल्द सिरोबगड़ में भूस्खलन और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से निजात…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया अमृतपुर बायपास का निरीक्षण, कैंची धाम और नैनीताल जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। नैनीताल…

1 hour ago

दलेर मेहंदी से मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी..   – myuttarakhandnews.com

टिहरी। उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के कार्यक्रम को लेकर शुरू…

2 hours ago