प्रथम श्वास फाउंडेशन एवं दून सिटिजन्स काउंसिल द्वारा 100 छातों का वितरण –

 
देहरादून, ।प्रथम श्वास फाउंडेशन एवं दून सिटिजन्स काउंसिल द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सब्जी एवं फल विक्रेताओं (ठेला एवं रेहड़ी संचालकों) को गर्मी एवं बारिश से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 100 छातों का वितरण किया गया।
 
इस सेवा अभियान का उद्देश्य उन मेहनतकश लोगों के प्रति सम्मान और सहयोग व्यक्त करना था, जो प्रतिदिन विपरीत मौसम की परिस्थितियों में भी अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए निरंतर कार्य करते हैं। संस्था के सदस्यों ने उन्हें छाते भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित कार्य वातावरण तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
 
इस अवसर पर प्रथम श्वास फाउंडेशन की संस्थापक अनामिका जिंदल ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक संवेदनशीलता और सहयोग पहुँचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं और समाज को अधिक मानवीय एवं सहयोगी बना सकते हैं।
 
कार्यक्रम में डॉ. डी. एस. मान, डॉ. एस. फ़ारूक, डॉ. आर. के. बक्शी, श्री प्रमोद कपूर, श्री त्रिलोचन सिंह, डॉ. खेरा, सुश्री संस्कृति जिंदल, डॉ. शैलेंद्र कौशिक, श्री नरेंद्र, डॉ. मुकुल शर्मा तथा UPES के छात्र-छात्राएँ मेधावी, रुद्राक्ष, श्रेय, नंदिता, राघव, कैरोल, तुषानी, नियति, मंथन एवं विधान उपस्थित रहे। सभी ने इस सामाजिक पहल में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
 
प्रथम श्वास फाउंडेशन एवं दून सिटिजन्स काउंसिल ने समाज के सभी नागरिकों से ऐसे सेवा कार्यों में आगे आकर सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता, संवेदनशीलता और मानवीय सेवा का संदेश निरंतर पहुँचता रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

22 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

27 minutes ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

32 minutes ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

43 minutes ago

Chief Secretary directs effective road safety enforcement

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug:  A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…

44 minutes ago

Forest officers are custodians of biodiversity: Lt Gen Gurmit Singh

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…

56 minutes ago