निकाय चुनावों की उल्टी गिनती शुरू…… – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

देहरादून : राजधानी देहरादून से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। बता दें अब राज्य में निकाय चुनावों की उल्टी गिनती शुरू होने वाली है। निकाय चुनाव जून अंत तक हो सकते हैं। यहाँ नगर निकायों का कार्यकाल गत एक दिसंबर को खत्म हो चुका है। एक जून तक निकाय प्रशासकों के हवाले हैं।चुनाव में देरी को लेकर हाईकोर्ट में चल रहे केस में अगली सुनवाई मई प्रथम सप्ताह तक होनी है जिसमें सरकार को अपनी चुनावी तैयारी पेश करनी है। इस कारण शहरी विकास विभाग अब एकल सदस्यीय आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सभी स्तर पर ओबीसी आरक्षण बढ़ाने को ऐक्ट में संशोधन की तैयारी कर रहा है। इसके बाद ही वार्ड वार आरक्षण घोषित हो पाएगा। आरक्षण प्रक्रिया जून प्रथम सप्ताह तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद शासन निर्वाचन आयोग को चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर सहमति दे सकता है।इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग 93 निकायों की वोटर लिस्ट भी तैयार कर चुका है।राज्य में संभावित आरक्षण की स्थिति- एकल सदस्यीय आयोग की रिपोर्ट के आधार पर)नगर निगम मेयर- कुल पद : 09 (एससी – 01, – एसटी 00, ओबीसी 02, सामान्य – 06)पार्षद : 640 (एससी – 60, एसटी 01, ओबीसी 82, सामान्य 317)नगर पालिका अध्यक्ष- कुल पद: 41 (एससी 06, एसटी 01, ओबीसी 12, सामान्य 22)सदस्य : 471 (एससी – 67, एसटी 08, सामान्य 294, ओबीसी 102)नगर पंचायत अध्यक्ष- कुल पद: 45 (एससी 06,एसटी 00, ओबीसी 16, सामान्य 23)सदस्य : 302 (एससी- 42, एसटी 02, सामान्य 204, ओबीसी 54)

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

13 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

34 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

55 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago