लक्ष्मी नारायण भगवान के रूप में पूजे गए दंपति – my uttarakhand news

उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

Share0

Advertisement

देहरादून,जोशीमठ,उत्तराखंड पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ज्योतिमठ परिसर में तीन दिवसीय एक सहस्त्र दंपति पूजन कार्यक्रम आज से प्रारंभ हो गया है। यह कार्यक्रम 18 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें पेनखंडा क्षेत्र के 1000 दंपतियों का गुप्त नवरात्रि के अवसर पर पूजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के आशीर्वाद एवं पावन सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। आज पहले दिन दम्पति (पति-पत्नि) की सविधि पूजा की गई । जिसमें भारी संख्या में आस्तिक जन उपस्थित रहे ।
ज्योतिर्मठ के प्रभारी मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी के दिशा निर्देशन में पूजा शुरु हुई । इसको लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है । लोगों का कहना है कि हमने ऐसी पूजा पहली बार देखी । दम्पति पूजा की शुरुआत श्रीमति नीलम परमार और धीरेन्द्र परमार की पूजा से हुई । पूजा की शुरुआत में सबसे बुजुर्ग के रूप में नौग के निवासी 80वर्षीय श्रीमति दमयन्ती देवी- श्रीमान सुरेन्द्र सिंह नेगी ने उपस्थित होकर पूजा स्वीकार की ।
सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहे सर्वश्री विष्णुप्रियानन्द ब्रह्मचारी व्यवस्थापक ज्योतिर्मठ, भगवतीप्रसाद नम्बूरी अध्यक्ष देवपुजाई समिति, शिवानन्द उनियाल, महिमानन्द उनियाल, अभिषेक बहुगुणा, संतोष सती, वैभव सकलानी, संजय डिमरी, शुभम रावत, हरीश चन्द्र सती, विक्रम फर्स्वाण, सरिता उनियाल ऊषा उनियाल, आरती उनियाल, समीर डिमरी, आदि उपस्थित रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

45 minutes ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

1 hour ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

2 hours ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

3 hours ago