चाय पर चर्चा,व संवाद सम्मान समारोह का आयोजन किया – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती

Share0

Advertisement

देहरादून ,भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागडी की अध्यक्षता में शक्तिवंदन महिला एवं सहायता समूह, एन.जी.ओ. सम्पर्क अभियान, चाय पर चर्चा, एवं संवाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें महानगर अध्यक्ष सिंद्धार्थ अग्रवाल नें संम्मान समारोह में आई हुई माताओं और बहनों का अन्तःकरण से आभार एवं सम्मान व्यक्त करते हुये कहा की यह कार्यक्रम कोई भाषण का नहीं है यह कार्यक्रम रचानात्मक कार्यक्रम है विगत 2014 से देश के सम्मानित प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी का विजन मातृशक्ति को उनके अनुकूल सम्मान प्रदान करवानें का जो संकल्प लिया था उस संकल्प को आज साकार होते हुये देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी मा0 प्रधानमंत्री जी के महिला सम्मान की चर्चा हो रही है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन उपयोगी योजनाऐं बनती हैं तो उसमें सर्व प्रथम मातृशक्ति को केन्द्र बिन्दु बनाकर योजनाओं को धरातल पर लाया जाता है ताकि मातृशक्ति को लाभ प्राप्त हो सके।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्र्रदेश के महामंत्री खिलेन्द्र चैधरी जी नेें आई हुई मातृशक्तियों का नमन करते हुये कहा की भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है जिसमें आज ही नहीं अपितु पूर्व से भी नारी शक्ति का सम्मान होता आ रहा है मा0 प्रधानमंत्री जी नें केन्द्र सरकार में सबसे पहले नारियों के हितकारी योजनाओं का शुभारंम्भ किया चाहे वो बेटी बचाओ बेटी पढाओ उज्जवला गैस योजना, तीन तलाक, महिला आरक्षण बिल, ग्रामीण क्षेत्र में शौचालय का निर्माण जैसी अनेकों अनेक महिलाओं के लिये योजनाओ का निर्माण किया गया मेरा आप सभी मातृशािक्त से अनुरोध है कि आपके लिये जो हितकारी योजनायें बनी हैं उन योजनाओं का प्रचार प्रसार करनें का भी उत्तरदायित्व आप सभी का बनता है उन बहनों के बीच में योजनाओं को बतानें की आवश्यकता है जिनको इसके बारे में पता नहीं है और उन्हें लाभान्वित करवानें का भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं महिला सहायता समूह व एन.जी.ओ. से जुडी हुई माताओं बहनों की नौतिक जिम्मेदारी बनती है।कार्यक्रम के अंत में महानगर महिला मोर्चा के प्रभारी संदीप मुखर्जी आये हुये सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा की मा0 प्रधानमंत्री जी एवं प्रदेश के यश्सवी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का धन्यवाद करना चाहिये और उनकी जन उपयोगी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिये मुझे आशा ही नहीं विश्वास है कि आप सभी मातृशक्ति इस पुनीत कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगी।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुषमा कुकरेती नें किया और मंच पर रमा गोयल, मधु जैन, वंदना श्रीवास्तव, नुपूर गुप्ता, वंदना ठाकुर, अंजली नैथानी, पूनम ममगई, पुष्पा पडियार, रानी सैनी, प्रिंयका गुसांई, द्विव्या नेगी, शोभा रावत, बबली चैहान, पिंकी बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष तारा देवी, अंशिता शर्मा, विनीता थापा, वैजयंती माला, मधू डंगवाल, सुधा प्रधान, मंजू शर्मा, नीरू छिब्बर, अनिता शास्त्री, रीता विशाल, नीतू रावत, हिमानी झा, रेनू सिंह आदि कार्यकर्ताआंे की गरिमामई उपस्थिति रही।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

44 minutes ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

1 hour ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

2 hours ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

3 hours ago