Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में AI, साइबर सिक्योरिटी और पायथन जैसे कोर्स शुरू होंगे, 1.5 लाख छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)सबसे पहले, उत्तराखंड सरकार, सेतु आयोग और टाटा ट्रस्ट ने सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए 10 साल के समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत जल प्रबंधन, पोषण, टेलीमेडिसिन, ग्रामीण आजीविका और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम होगा। इससे राज्य में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर करने में मदद मिलेगी।दूसरा समझौता उत्तराखंड को टेक्नोलॉजी और कौशल का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए हुआ। सेतु आयोग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग और नैसकॉम/आईटी-आईटीईएस सेक्टर स्किल काउंसिल के बीच यह त्रिपक्षीय करार हुआ। इसके तहत सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, पायथन और जनरेटिव जैसे कोर्स शुरू होंगे। ये कोर्स शैक्षणिक क्रेडिट के साथ जोड़े जाएंगे। हर जिले में एक मॉडल कॉलेज को ‘मेंटर संस्थान’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पहल से करीब 1.5 लाख छात्रों को फ्यूचर स्किल्स प्राइम प्लेटफॉर्म के जरिए प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे आधुनिक तकनीक में निपुण होंगे।वाधवानी फाउंडेशन के साथ समझौतातीसरा समझौता सेतु आयोग, उच्च शिक्षा विभाग और वाधवानी फाउंडेशन के बीच तीन साल के लिए हुआ। इसका उद्देश्य छात्रों का व्यक्तित्व विकास और रोजगार के लिए कौशल बढ़ाना है। अगले सत्र से सभी सरकारी कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कोर्स शुरू होंगे, जो शैक्षणिक क्रेडिट के साथ जुड़े होंगे। इससे लगभग 1.2 लाख छात्रों को व्यक्तित्व विकास और स्वरोजगार से जुड़े कौशल सीखने का मौका मिलेगा।उत्तराखंड को साइबर सिक्योरिटी हब बनाने की दिशा में अहम कदममुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये तीनों समझौते राज्य के लोगों के लिए बेहद उपयोगी हैं। उन्होंने बताया कि सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए काम कर रही है। ये समझौते राज्य में आधुनिक कौशल से लैस मानव संसाधन तैयार करने और उत्तराखंड को एआई तथा साइबर सिक्योरिटी हब बनाने की दिशा में अहम कदम हैं। एआई आधारित कोर्स छात्रों को 21वीं सदी के लिए जरूरी सॉफ्ट स्किल्स और रोजगारपरक कौशल सिखाएंगे। मुख्यमंत्री ने इन पहलों के लिए टाटा ट्रस्ट, नैस्कॉम और वाधवानी फाउंडेशन का आभार जताया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

बागेश्वर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग…

38 minutes ago

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

2 hours ago

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

2 hours ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

2 hours ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

2 hours ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

2 hours ago