Categories: hindiUttarakhand

चारधाम दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा हुआ 21 लाख पार, केदारनाथ सबसे बिजी – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा अपने चरम पर है. बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी नहीं दिख रही है. 4 जून की शाम तक 21 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं. सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे हैं, तो दूसरे नंबर पर बदरीनाथ धाम है. यमुनोत्री और गंगोत्री में 3-3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं. हेमकुंड साहिब दर्शन के लिए भी सिख श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिख रहा है.केदारनाथ पहुंच चुके करीब 8 लाख श्रद्धालु: उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुले थे. अब तक 7 लाख 91 हजार 179 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. बुधवार 4 जून को 24 हजार 374 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे. केदारनाथ में मौसम बहुत ठंडा है. अक्सर बर्फबारी हो रही है.बदरीनाथ पहुंचे करीब 6 लाख श्रद्धालु: मोक्ष धाम बदरीनाथ के दर्शन को लेकर भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है. बुधवार 4 जून को 19 हजार 18 भक्तों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए. इस तरह 4 मई को जब बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे, तब से लेकर अब तक 5 लाख 80 हजार 240 श्रद्धालु वैकुंठ धाम बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं.करीब 4 लाख श्रद्धालु पहुंचे यमुनोत्री धाम: चारधाम यात्रा 2025 के दौरान सबसे पहले उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट खुले थे. 30 अप्रैल को जब कपाट खुले थे, तब से लेकर 4 जून 2025 तक यहां 3 लाख 71 हजार 760 श्रद्धालु आकर मां यमुना के दर्शन का पुण्य लाभ ले चुके हैं. बुधवार 4 जून को 11 हजार 714 श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचे और मां यमुना के दर्शन किए.गंगोत्री पहुंचे साढ़े 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु: उत्तरकाशी जिले में ही स्थित मां गंगा के धाम गंगोत्री में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. गंगोत्री के कपाट भी यमुनोत्री के साथ ही 30 अप्रैल को खुले थे. यहां अब तक 3 लाख 61 हजार 786 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. बुधवार 4 जून को 9 हजार 188 श्रद्धालु गंगोत्री धाम के दर्शन करने पहुंचे थे.हेमकुंड साहिब के तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 36 हजार पार: सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब की यात्रा भी चारधाम यात्रा के साथ ही चल रही है. चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब के दर्शन करने के लिए अब तक 36 हजार 491 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. हेमकुंड साहिब में इन दिनों बर्फ भी गिर रही है. इसके बावजूद बुधवार 4 जून को यहां 8 हजार 185 श्रद्धुलाओं ने दर्शन किए.दिलचस्प बात ये है कि 31 मई तक 18 लाख 56 हजार 686 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए थे. जून महीने के शुरुआती 4 दिनों में ही ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं. इस तह मई के 18 लाख 56 हजार 686 श्रद्धालुओं का आंकड़ा बुधवार 4 जून तक 21 लाख 41 हजार 456 पहुंच चुका है. चारों धामों के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा पर बुधवार 4 जून को कुल 72 हजार 479 श्रद्धालु पहुंचे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

22 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

56 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago