देहरादून। अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय प्रवर्तन दल ने बुधवार को विकासनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने देवथला, रुद्रपुर में छापेमारी कर एक घर से करीब 20 लीटर कच्ची शराब और 100 किलोग्राम लहन बरामद किया। मौके पर ही लहन को नष्ट कर दिया गया।इस कार्रवाई में जागृति देवी पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी देवथला, थाना सहसपुर को आरोपी बनाया गया।इसके बाद टीम ने कल्याणपुर क्षेत्र में भी दबिश दी, जहां मनीषा पत्नी मोंटी, निवासी वार्ड नंबर 7 के घर से 90 पव्वे माल्टा टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई।दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।प्रवर्तन दल ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
भारतीय समाज में सेवा और सामूहिक चेतना हमारी पहचान : प्रो. सुरेखा डंगवाल देहरादून ।…
वर्ष 2026-27 हेतु 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार की वार्षिक जिला योजना अनुमोदित चमोली।…
हल्द्वानी। केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित सभी योजनाओं की जानकारी अब महिलाओं को…
Rudranath Temple Opening: आज खुलेंगे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट, जानें क्यों खास है…
शादी का झांसा, धोखा और मौत… 20 दिन जिंदगी से लड़ती रही किशोरी ने तोड़ा…
नैनीताल में बिना अनुमति चल रहे होमस्टों पर प्रशासन का कड़ा शिकंजा | Administration tightens…