राष्ट्रपति निकेतन गेट नंबर 4 के सामने खुला शराब ठेका हटाया गया, 11 दिन के आंदोलन के बाद प्रशासन का फैसला – myuttarakhandnews.com

देहरादून। शहर में स्थित राष्ट्रपति निकेतन (राष्ट्रपति आशियाना) के गेट नंबर 4 के सामने खोले गए शराब के ठेके को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। स्थानीय महिलाओं के 11 दिनों तक चले शांतिपूर्ण आंदोलन के बाद प्रशासन ने उक्त दुकान को वहां से हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
संवेदनशील और प्रतिष्ठित क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने से स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं में भारी आक्रोश था। उनका कहना था कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद से जुड़े इस स्थल के समीप इस प्रकार का व्यवसाय न केवल क्षेत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि सामाजिक और सुरक्षा की दृष्टि से भी गंभीर प्रभाव डाल सकता है।
महिलाओं ने लगातार ठेके के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और प्रशासन से इसे तत्काल हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दुकान खुलने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ सकता है, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा प्रभावित होगी।
इस क्षेत्र में स्कूल, मंदिर, गुरुद्वारा और एक ब्लाइंड स्कूल भी स्थित है, जहां विशेष जरूरतों वाले बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस पहलू को भी आंदोलनकारियों ने प्रमुखता से उठाया।
महिलाओं ने दावा किया था कि उन्होंने इस मुद्दे को राष्ट्रपति कार्यालय तक पहुंचाया है और चेतावनी दी थी कि यदि स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस बीच आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल द्वारा मामले को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया था। इसके बाद प्रशासन ने स्थलीय निरीक्षण कराया।
एसडीएम सदर कुमकुम जोशी के अनुसार, निरीक्षण रिपोर्ट में जन सुरक्षा, सामाजिक प्रभाव और राष्ट्रपति निकेतन की गरिमा जैसे तीन प्रमुख बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए दुकान को वहां से हटाने का निर्णय लिया गया। अब शराब की दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
प्रशासन के इस फैसले के बाद आंदोलनरत महिलाओं में संतोष का माहौल है और इसे उनकी एकजुटता तथा शांतिपूर्ण संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत माना जा रहा है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

1 hour ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

1 hour ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

7 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

8 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

8 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

8 hours ago