पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने रामलीला मैदान और लेलू स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा, त्याग, परिश्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए जनता की ओर से आभार और आशीर्वाद व्यक्त करने का अभियान है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ देश के गरीब, किसान, महिला, युवा और बुजुर्ग वर्ग को मिल रहा है।रेखा आर्या ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। आज युवा स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तथा गरीब कल्याण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वार तक पहुंच रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उत्तराखंड को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ‘सेवा संकल्प’ अभियान के माध्यम से महिलाओं, बुजुर्गों और आमजन की समस्याओं के समाधान तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोरप्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखकर युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। ‘खेलो इंडिया’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गौरव का विषय है कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन राज्य में हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार गांवों और छोटे शहरों से निकलने वाली खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए सभी को मिलकर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना होगा।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, प्रदेश मंत्री दीपिका बोरा, दर्जाधारी गणेश भंडारी, जिला पंचायत सदस्य भावना लोहिया, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका राजेंद्र रावत, जिलाधिकारी आशीष भटगाई, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, पार्षद नीरज जोशी, नगर मंडल प्रभारी कृपाल वल्दिया सहित पार्टी पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Haridwar, 29 Oct: Actress Urmila Sanawar will continue to…
my uttarakhand news Bureau Kashipur (US Nagar), 29 Oct: In a major crackdown on cyber-crime…
CM participates in literary festival at Lekhak Gaon my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct:…
दीपावली के अवसर पर शहरी निकायों के कर्मचारियों के वेतन और वित्तीय देनदारियों के भुगतान…
जोशीमठ में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, 6 लोगों की मौत की सूचना; बदरीनाथ से ऋषिकेश जा…
जनता का अपार जनसमर्थन देख भावुक हुईं मंत्री रेखा आर्या, कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-…