देहरादून: बीएमडब्ल्यूइंडिया ने देश में लंबे समय से इंतज़ार की जा रही नई बीएमडब्ल्यू7 सीरीज़ रेंज लॉन्च की। इसके साथ, बीएमडब्ल्यूकी यह फ्लैगशिप सेडान पेट्रोल और ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में उपलब्ध है। ऑल-इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस मॉडल, बीएमडब्ल्यूi7 M70 भी भारत में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी, जो इसे अब तक की सबसे पावरफुल बीएमडब्ल्यू7 सीरीज़ बनाती है।श्री हरदीप सिंह ब्रार, प्रेसिडेंट एवं CEO, बीएमडब्ल्यूग्रुप इंडिया ने कहा, “नई बीएमडब्ल्यू7 सीरीज़ हमारी फ्लैगशिप सेडान से कहीं बढ़कर है — यह बीएमडब्ल्यूकी आधुनिक लग्ज़री की संपूर्ण अभिव्यक्ति है। आज के दौर में भारत के समझदार ग्राहकों के लिए, लग्ज़री बेहद व्यक्तिगत होती है। उनकी इसी सोच को ध्यान में रखते हुए यह नई रेंज उन्हें एक विशेष पहचान के साथ आत्मविश्वास देती है, खूबसूरत और शांत स्पेस का अहसास कराती है। इसकी सहज टेक्नोलॉजी के साथ वे खुद तय कर सकते हैं कि वे कैसे ट्रैवल करना चाहते हैं। नई बीएमडब्ल्यू7 सीरीज़ और नई बीएमडब्ल्यूi7 फर्स्ट-क्लास रियर-सीट के साथ बीएमडब्ल्यूचलाने का आनंदमय अनुभव प्रदान करती है। इसके अलावा, नई बीएमडब्ल्यूi7 को स्थानीय रूप से बनाया जाना भारत के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस कदम के साथ लग्ज़री इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में हमारी लीडरशिप और मजबूत हो जाएगी।”उन्होंने कहा, “नई बीएमडब्ल्यूi7 M70 xDrive लाइनअप का सबसे बेहतरीन मॉडल है, जो इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस एवं टॉप-टियर लग्ज़री के संयोजन द्वारा बीएमडब्ल्यूको प्रीमियम EV मार्केट में सबसे ऊंचे स्तर पर ले जाता है। इसे खास तौर पर उन शौकीनों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अपनी पसंद के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते। यह रेसट्रैक से प्रेरित M डायनामिक्स और ड्राइवर युक्त रिफाइनमेंट के बीच तालमेल बनाती है। इस हाई-परफॉर्मेंस पावरहाउस को अपने पोर्टफोलियो में टॉप पर रखते हुए, बीएमडब्ल्यूने सस्टेनेबल, अल्ट्रा-लग्ज़री मोबिलिटी में अपनी लीडरशिप को और मजबूत बना लिया है।”नई बीएमडब्ल्यू7 सीरीज़ और नई बीएमडब्ल्यूi7 को बीएमडब्ल्यूग्रुप प्लांट चेन्नई में स्थानीय रूप से बनाया जाएगा, जबकि नई बीएमडब्ल्यूi7 M70 कम्प्लीटली बिल्ट-अप यूनिट (CBU) के रूप में उपलब्ध है। इसके साथ, जर्मनी के बाद भारत i7 का उत्पादन करने वाला दूसरा देश बन गया है।
Reports emerged that a helicopter had gone missing in the Chamoli district of Uttarakhand. Shortly…
अगर आप भी देसी गाय का पालन करते हैं तो ये खबर आपके लिए है.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: Maya Devi University’s School of Agriculture and Technology…
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन…
my uttarakhand news Bureau Nainital, 28 Oct: The Uttarakhand High Court today declined to grant…
पौड़ी- मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय कक्ष…