Badrinath Dham : भू- बैकुंठ नगरी में दीपोत्सव को लेकर उमड़ रही भीड़ | HNN 24×7

Badrinath Dham : दीपोत्सव को लेकर भू बैकुंठ नगरी बदरीनाथ धाम में श्री हरि नारायण प्रभु और बद्रीश पंचायत के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में तीर्थ यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। दीपावली पर्व के इस अवसर पर भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम सहित महालक्ष्मी मंदिर और पूरे मंदिर  द्वार परिसर के आसपास के सभी मंदिरों को रंग- बिरंगे गेंदा, चम्पा, चमेली के पुष्पों व रोशनी से सजाया जा रहा है। बदरी धाम में इस बार दीपावली उत्सव 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। वहीं आज के दिन यानि दीपावली से ठीक एक दिन पहले, धनतेरस के दिन प्रातःकाल, बद्रीनाथ धाम के मंदिर में यमराज के लिए भी एक विशेष दीपक जलाए जाने की परम्परा का आज भी निर्वाहन किया जाता है। यह दीपक दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जलाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे यमराज की दृष्टि आम मनुष्य तक नहीं पड़ती, और वे अकाल मृत्यु के भय से मुक्त होते हैं। दरअसल श्री कुबेर जी केवल मंदिर के देवता ही नहीं अपितु पूरी अलका पूरी क्षेत्र तक के धन भंडार के मालिक भी है, और भगवान श्री बदरी विशाल  के खजांची है।

तीन दिन बदरीनाथ धाम में होगा विशेष पूजन

आज धनतेरस पर्व से लेकर महालक्ष्मी पूजन तक तीन दिन बदरीनाथ धाम में विशेष पूजन होता है। इस अवसर पर भगवान बदरी विशाल के साथ बद्रीश पंचायत में विराजमान भगवान कुबेर और माता महालक्ष्मी के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही दीपोत्सव का कार्यक्रम भी होगा। श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि इस बार कार्तिक स्नान सहित दीपावली को लेकर बदरी पुरी में श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। तीर्थ यात्रियों की आमद लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 5,200 से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचे। इस यात्राकाल में अब तक 15 लाख 10 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन का पुण्य अर्जित किया है।

सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

3 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

3 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

3 hours ago

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर स्कूल के बाहर हंगामा, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…

5 hours ago