दीपावली पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग
दीपावली के मौके पर उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सक्रिय रखने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। सचिव स्वास्थ्य ने सभी जिलाधिकारियों (DM) और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। अस्पतालों, एंबुलेंस सेवाओं और आपातकालीन इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, वहीं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट्स की तैनाती की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दीपावली की खुशियां तभी सार्थक हैं जब हर नागरिक सुरक्षित और स्वस्थ हो। उन्होंने अधिकारियों को आग, सड़क दुर्घटनाओं या अन्य आपात मामलों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
मोबाइल मेडिकल यूनिट्स से लेकर ब्लड बैंक तक तैयार
दीपावली और इगास पर्व के मद्देनज़र उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि सभी अस्पतालों, एंबुलेंस सेवाओं और आपात चिकित्सा इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। विभाग ने पर्याप्त चिकित्सा कर्मियों की तैनाती, जरूरी दवाओं और उपकरणों के भंडारण के साथ ब्लड बैंक और बर्न यूनिट की पूर्ण कार्यशीलता सुनिश्चित की है। आपात सेवाओं के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की 24 घंटे ड्यूटी तय की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष, एंबुलेंस सेवा और अस्पतालों के आपातकालीन वार्ड सतत निगरानी में रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में अग्निशमन, पुलिस, परिवहन और स्वास्थ्य विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया गया है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। पर्वों के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, बस और रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल मेडिकल यूनिट्स तैनात रहेंगी।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Reacting sharply to the statement of Samajwadi Party president, Akhilesh…
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…