निःशुल्क बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 145 लाभान्वित –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
सेवा, सुशासन एवं समर्पण के संकल्प के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में आयोजित बहु-विशेषज्ञ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श, जांच एवं निःशुल्क उपचार का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान कुल 145 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान 72 लोगों की हाईपरटेंशन तथा 41 लोगों की मधुमेह की स्क्रीनिंग की गई। 5 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, 34 एक्स-रे, 36 निःशुल्क अल्ट्रासाउंड तथा 86 लाभार्थियों की विभिन्न लैब जांच की गई।
इसके अलावा 7 किशोरियों को मासिक धर्म स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। 10 लोगों की सर्वाइकल कैंसर, 14 की स्तन कैंसर तथा 12 लोगों की मुख कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। 3 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण और 12 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग भी की गई। शिविर में 3 लोगों ने निक्षय मित्र बनने के लिए पंजीकरण कराया। वहीं 9 लोगों की आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी तथा 10 लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि 20 जुलाई को भी उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में वरिष्ठ परामर्शदाता सर्जन डॉ. राजीव शर्मा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित भट्ट, डेंटल सर्जन डॉ. हरीश थपलियाल, फिजीशियन डॉ. सत्येंद्र कंडारी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऊमारानी शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा सिंह तथा ईएनटी सर्जन डॉ. अल्का सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

31 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

53 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago