गोदियाल बोले— चढ़ावा चोरी की कड़ियां शीर्ष नेतृत्व तक, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग –

देहरादून। बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच में सामने आए तथ्यों से भ्रष्टाचार की कड़ियां बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस गंभीर मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।गोदियाल ने दावा किया कि मामले में गिरफ्तार पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान ने जांच के दौरान बताया है कि उन्हें निर्देश प्रमोद नौटियाल से मिलते थे और नौटियाल को सीधे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश प्राप्त होते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल कुछ कर्मचारियों की व्यक्तिगत हरकत नहीं, बल्कि एक संगठित षड्यंत्र का मामला प्रतीत होता है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नैतिकता के आधार पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। यदि वे इस्तीफा नहीं देते हैं तो मुख्यमंत्री उन्हें पद से हटाएं, ताकि जांच निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ सके और साक्ष्यों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो।गोदियाल ने मुख्यमंत्री से इस मामले पर सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सरकार इस प्रकरण में दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने पूर्व में लगाए गए आरोपों को दोहराते हुए कहा कि बद्रीनाथ धाम के नाम पर प्राप्त राशन और धन का राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार उनके पुराने कार्यकाल के मुद्दे उठाकर मूल प्रकरण से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की जांच किसी उच्च स्तरीय समिति से कराने की मांग की, जिसकी अध्यक्षता सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश द्वारा की जाए।गोदियाल ने यह भी आरोप लगाया कि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पर पूर्व में तराई बीज विकास निगम के कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे। उन्होंने सरकार से इस संबंध में भी अपनी स्थिति स्पष्ट करने और बीकेटीसी अध्यक्ष से इस्तीफा लेने की मांग की।पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, प्रवक्ता अभिनव थापर, राजेश चमोली, अमरजीत सिंह और अश्वनी बहुगुणा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

For Feedback – feedback@example.com

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

7 minutes ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

27 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

34 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

48 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

1 hour ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago