दीपावली वीक पर नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़
दीपावली सप्ताह नैनीताल के पर्यटन कारोबार के लिए बूस्टर डोज साबित हुआ है। गुरुवार को दो हजार से अधिक पर्यटक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया और पिछले तीन दिनों में करीब 30 हजार से ज्यादा सैलानियों ने सरोवर नगरी की खूबसूरती का आनंद लिया। पर्यटकों की आमद से न सिर्फ स्थानीय बाजारों में रौनक लौटी है, बल्कि होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को भी आर्थिक राहत मिली है। खासकर लीज पर चल रहे होटल व्यवसायियों ने इस भीड़ से राहत की सांस ली है। शहर के झील किनारे और मॉल रोड क्षेत्र में दिनभर चहलकदमी और पर्यटकों की सैर ने नगर की रौनक बढ़ा दी है। प्रशासन को उम्मीद है कि आगामी सप्ताहांत में भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा, जिससे प्रदेश के पर्यटन सीजन को और गति मिलेगी।
नैनीताल में सैलानियों से गुलजार हुआ शहर और पर्यटन स्थल
नैनीताल में ऑटम सीजन ने रौनक ला दी है। पिछले दो दिनों में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं और आने वाले तीन दिनों में यहां पर्यटकों की भीड़ और बढ़ने की संभावना है। मालरोड, झील किनारे क्षेत्र और प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे स्नो व्यू, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल और केव गार्डन सैलानियों से भरे नजर आ रहे हैं। होटल, होमस्टे और गेस्ट हाउस लगभग पूरी तरह बुक हो चुके हैं, जबकि टैक्सी चालक, नाविक और घोड़ा चालकों को भी भरपूर काम मिल रहा है। शहर भर में खरीदारी करने वाले पर्यटकों की चहलपहल से बाजारों में रौनक लौट आई है। शाम के वक्त सैलानी सूर्यास्त का नज़ारा देखने हनुमानगढ़ी पहुंच रहे हैं, वहीं साफ मौसम के चलते हिमालय दर्शन से पर्यटक सुंदर बर्फीली चोटियों का आनंद उठा रहे हैं, जिससे नैनीताल की खूबसूरती इस सीजन में और निखर गई है।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…