उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, यमुनोत्री में बारिश-ओलावृष्टि और बदरीनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी | HNN 24×7

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, बारिश-ओलावृष्टि शुरु
उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दोपहर बाद यमुनोत्री धाम और आसपास के क्षेत्रों—खरसाली, जानकीचट्टी, नारायण पुरी और फूलचट्टी में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे ठंडक बढ़ गई। मां यमुना की डोली के मायके पहुंचने के बाद शुरू हुई बारिश और ओले गिरने से लौट रहे श्रद्धालु कई स्थानों पर रुककर मौसम के सुधार का इंतजार करने लगे। वहीं, बदरीनाथ धाम में हल्की बारिश हुई और ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने पूरे क्षेत्र का तापमान नीचे ला दिया, जिससे सर्दी का असर बढ़ गया है।

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

  पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…

1 hour ago

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

2 hours ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

2 hours ago