नैनीताल। वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नैनीताल पहुंचे सैलानियों के वाहनों को रोकने पर गुस्साए पर्यटन कारोबारियों ने माल रोड पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पुलिस प्रशासन की मनमानी जारी रही तो वह अपना कारोबार बंद कर सड़कों पर बैठ जाएंगे। उधर, भवाली मे सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने रामगढ़ तिराहे पर ट्रैफिक रोक दिया। भवाली से कैंची मार्ग व भीमताल मार्ग पर सुबह से ही रुक रुककर जाम लग रहा है।
जाम से जहां पर्यटक परेशान हैं वहीं स्थानीय लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है। बता दें कि नैनीताल में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन का आगाज हो गया है। नैनीताल में देश विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं। रविवार को नैनीताल के सभी पार्किंग स्थल फुल होने का हवाला देते हुए कोतवाल हरपाल सिंह टीम के साथ माल रोड इंडिया होटल के पास पहुंचे। यहां से उन्होंने वाहनों को वापस रूसी बाईपास भेजा और नारायण नगर से आने के लिए कहा।
वाहनों को रोकने की भनक होटल एसोसिएशन के साथ ही अन्य कारोबारियों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान कारोबारियों ने इसका विरोध शुरू किया। जब पुलिस प्रशासन ने पर्यटन कारोबारी की नहीं सुनी तो पर्यटन कारोबारी सड़क पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक हुए विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन को कारोबारियों के सामने झुकना पड़ा। साथ ही शहर में वाहनों को प्रवेश दिया गया। नैनीताल पहुंचे सैलानियों का कहना है कि उन्होंने तल्लीताल चुंगी पर टोल टैक्स दिया। साथ ही कुछ ही दूरी पर उन्हें पुलिस की ओर से रोका गया और वापस जाने को कहा जा रहा है। जबकि मल्लीताल के कई होटलों में उनकी बुकिंग है।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि बेवजह सैलानियों को परेशान किया जा रहा है। बीते दिनों तल्लीताल में बेरियर लगाकर सैलानियों के वाहनों को एंट्री नहीं दी गई। अब माल रोड से सैलानियों को वापस भेजा जा रहा है। अगर पुलिस प्रशासन की मनमानी नहीं रुकी तो इसका विरोध किया जाएगा।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…