उत्तराखंड आ रही बस में जा घुसा बजरी भरा डंपर, पूर्णागिरि धाम जा रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत और 25 घायल
खड़ी बस में जा घुसा बजरी भरा डंपर, पूर्णागिरि धाम जा रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत और 25 घायल
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार-गोला रोड पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में ढाबे के बाहर खड़ी वाल्वो बस से बजरी लदा डंपर टकरा कर बस के ऊपर ही पलट गया। हादसे में बस में बैठे 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से 25 के बीच लोग घायल हो गये। बस में सवार यात्री मां पूर्णागिरि के दर्शनों को जा रहे थे।
घायलों को खुटार सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। कई घायलों की हालत काफी गंभीर है। देर रात तक पुलिस बचाव कार्य में लगी रही। शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि रात करीब 11 बजे हमें सूचना मिली थी कि खुटार थाना क्षेत्र में एक खड़ी बस से एक ट्रक भिड़ गया है। बस पूर्णागिरि जा रही थी। कुछ श्रद्धालु बस के अंदर बैठे थे और कुछ श्रद्धालु एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। तभी एक ट्रक अनियंत्रित होकर बस के ऊपर पलट गया। हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए
इन लोगों की मौत
डंपर की टक्कर से बस सवार यात्रियों में सीतापुर के थाना कमलापुर के गांव बड़ा जटहा निवासी केदारी की पत्नी 45 वर्षीय सोमवती, छोटेलाल की पत्नी छुटकी, रूपेश का 16 वर्षीय पुत्र अजीत, प्रमोद कुमार, शिवशंकर, रामदास की पत्नी 30 वर्षीय मीना देवी, थाना मछरेहटा के गांव घुरेनी निवासी गंगाराम की पत्नी 36 वर्षीय सुमन, पुत्र आठ वर्षीय आदित्य सहित दस लोगों की मौत हुई है। मृतकों के शामिल आदित्य (11) और अजीत (16) ने तो अभी ठीक से दुनिया भी नहीं देखी थी। वहीं केदारी, छोटेलाल, रामदास और गंगाराम की दुनिया ही उजड़ गई। वहां मौजूद परिजनों का करुण क्रंदन मंजर की भयावहता बयां कर रहा था। यह हादसा कई परिवार को ऐसा जख्म दे गया, जिसे समय शायद ही भर सके। घटनास्थल के अलावा सीएमसी से लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज तक, जिसने भी यह मंजर देखा वो स्तब्ध रह गया।
हादसे की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन लाशों के ढेर में अपनों को तलाशते रहे। यह मंजर देख पुलिसकर्मियों का कलेजा भी कांप उठा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बस में सवार अनिल कुमार ने बताया कि वे लोग गांव से सीतापुर के सिधौली कस्बे तक अपने साधनों से आए थे। सिधौली से लगभग 75 से 80 यात्रियों को लेकर बस पूर्णागिरि के लिए रवाना हुई थी। गांव का रूपेश कुमार हर वर्ष एक बस पूर्णागिरि ले जाते हैं। यात्री उससे ही बुकिंग कर लेते हैं। इस बार भी रूपेश ने ही बस बुक की थी।
रात लगभग दस बजे बस खुटार के एक ढाबे पर रुकी। बस सवार लोगों में कुछ लोग नीचे उतर आए और कुछ लोग बसों में ही बैठे रहे। इस बीच खुटार की ओर से तेज रफ्तार बजरी भरा डंपर आया। डंपर अचानक रोड के बायीं ओर उतरता चला गया और बस की बीच के हिस्से को चीरता हुआ घुस गया। अनिल के अनुसार डंपर चालक शायद सो गया था। इस कारण बड़ा हादसा हो गया।
ये लोग हुए हैं घायल
बस यात्रियों में गांव बड़ा जटहा की सोनावती, रितिक पुत्र अनिल, वीरेंद्र, अवंतिका, सुशील, अमित, अजय, शिवरानी, बालकिशन, बिट्टू, आदित्य, विजय कुमार, रामू, विजय, महारानी, विकास आदि को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में 11 लोगों की मृत्यु हुई है। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सूचना पर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी को बस से निकाल लिया गया। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…
हरिद्वार। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ…
representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…
न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…