Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बनेगा साइबर सुरक्षा टास्क फोर्स, पुष्कर सिंह धामी सरकार की यह है तैयारी – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: मालवेयर वायरस अटैक से सरकारी विभागों में ऑनलाइन कामकाज ठप होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को सीएम आवास में हुई हाईपावर कमेटी की बैठक में धामी ने साइबर सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों की वेबसाइट का सेफ्टी ऑडिट कराने को भी कहा। मुख्यमंत्री आवास में शनिवार देर शाम हुई बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने आईटीडीए के अफसरों से मालवेयर वायरस अटैक के बारे में जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्टेट डाटा सेंटर की स्कैनिंग अति शीघ्र पूर्ण कर जनहित से जुड़े विभागों की साइट को प्रथमिकता से शुरू किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि सोमवार तक सभी साइट्स का संचालन शुरू हो जाए। मुख्यमंत्री ने कहा इस तरह के मामलों की पुनरावृति न हो, एवं ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित सुरक्षा के लिए राज्य में अतिशीघ्र साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि आईटी के क्षेत्र में कार्य कर रही केंद्र सरकार की सर्वश्रेष्ठ एजेंसियों के सहयोग लिया जाए।स्टेट डाटा सेंटर की सुरक्षा प्रणाली को और आधुनिक बनाएं और तय समय में स्टेट डाटा सेंटर, ऑनलाइन साइट्स का सेफ्टी ऑडिट भी किया जाए। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, सचिव विनय शंकर पांडेय, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत आदि मौजूद रहे।अफसरों को किया तलबराजस्थान दौरे से लौटते ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सरकार के सर्वर में तकनीकी खराबी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अफसरों को तलब किया। उन्होंने डाटा सेंटर की सेवाएं बाधित होने पर कड़ी नाराजगी जताई। डाटा सेंटर, स्वान, एनआईसी और आईटीडीए व पुलिस के अफसरों को तलब कर अब तक की स्थिति का ब्योरा लिया और बाधा को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए।सीएम ने कहा कि इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एजेंसी (आईटीडीए) में सभी पदों को भरा जाए। उन्होंने कर्मचारियों को साइबर सिक्योरिटी प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा आईटीडीए यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक सरकारी कार्यालय में एंटी वायरस सिस्टम अपडेट हो, जिससे ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।11 सिस्टम आए चपेट मेंसचिव आईटी नितेश झा ने बताया कि आईटीडीए डाटा सेंटर में वर्चुअल मशीनों पर मालवेयर के कारण किसी भी प्रकार की डेटा की हानि नहीं हुई है। 1378 में से 11 सिस्टम पर मालवेयर का प्रभाव पड़ा था। बीते दो दिनो में डाटा सेंटर की कई बार स्कैनिंग की गई।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

4 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

6 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 hours ago