Categories: hindiUttarakhand

‘लव जिहाद’ हुआ तो आंखें निकाल देंगे, दुकान जला देंगे… उत्तराखंड बीजेपी के नेता दे रहे ये कैसी धमकी? – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी पर स्थानीय पुलिस ने ‘शत्रुता को बढ़ावा देने’ और ‘धार्मिक भावनाओं को भड़काने’ का आरोप लगाया है। दरअसल, उन्होंने कथित तौर पर लव जिहाद के लिए हिंदू लड़कियों को निशाना बनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की दुकानें जलाने और उनकी आंखें फोड़नेकी धमकी दी थी। भाजपा की पौड़ी गढ़वाल जिला इकाई के उपाध्यक्ष लखपत भंडारी ने गुरुवार को जिले के श्रीनगर शहर में ‘चेतना और चेतवनी’ रैली के दौरान यह टिप्पणी की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।पुलिस पर भी लगाया आरोपलखपत भंडारी ने रैली में पुलिस पर भी निशाना साधा। उन्होंने पुलिस पर लव जिहाद के अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। अपमानजनक भाषणों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार बयानों का स्वतः संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस ने शुक्रवार को लखपत भंडारी पर बीएनएस धारा 196 (विभिन्न समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 299 (धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य) के तहत आरोप लगाया।एसएसपी ने दी जानकारीपौड़ी गढ़वाल के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके अलावा, जहां तक महिलाओं के खिलाफ किसी भी अपराध की घटना का सवाल है, चाहे उनकी आस्था कुछ भी हो, पुलिस हमेशा आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करती है। हम समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी पक्षों के साथ नियमित रूप से बातचीत भी कर रहे हैं।नेता ने लगाया गंभीर आरोपबीजेपी नेता लखपत भंडारी ने इस बीच अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक मुस्लिम व्यक्ति ने कक्षा 6 की छात्रा को परेशान किया। इस घटना के बाद हम सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हुए। यह ऐसा पहला मामला नहीं था। इससे पहले भी हमने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को हमारी बेटियों, खासकर किशोरावस्था में दोस्ती करने के लिए हिंदू नामों से सोशल मीडिया अकाउंट चलाते हुए पकड़ा था।भंडारी ने कहा कि रैली का उद्देश्य माता-पिता से अधिक सतर्क रहने और अपनी बेटियों को इस जाल में फंसने से रोकने का आग्रह करना था। साथ ही, अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को गलत इरादों से हमारी बेटियों को निशाना बनाने के खिलाफ चेतावनी देना था। उन्होंने कहा कि हम बहुत कुछ सह चुके हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

26 minutes ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

32 minutes ago

रेखा आर्या प्रकरण: एसआईटी को दिए बयान में मंत्री ने बताए साहू के कई ठिकाने, मिल सकते हैं अहम दस्तावेज – myuttarakhandnews.com

  एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…

39 minutes ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

42 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

44 minutes ago