Categories: hindiUttarakhand

पीएम मोदी मंत्रिमंडल में उत्तराखंड से दलित को जगह, 4 कारणों से अजय टम्टा दोबारा बने मंत्री – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट से सांसद अजय टम्टा एक बार फिर छिपे रुस्तम साबित हुए। दरअसल, ऐसे चार कारण है जिनकी वजह से टम्टा, कई बड़े चेहरों और दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए मंत्री पद की दौड़ में बाजी मार गए।1 उत्तराखंड से केंद्रीय मंत्रिमंडलमें दलित को प्रतिनिधत्वअजय टम्टा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देकर भाजपा हाईकमान ने जातीय समीकरणों को साधाने की कोशिश कीहै। देश में भाजपा हर हाल में दलित, पिछड़ा वर्ग के वोट बैं को अपने साथ जोड़े रखना चाहती है।दरअसल, इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने संविधान और आरक्षण के मुद्दों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था। ऐसे में टम्टा को मंत्री बनाकर भाजपा ने अपनी ‘मंशा’ का संदेश देने का भरसक कोशिश की है।2 जीत की हैट्रिक और मतों का लगातार बढ़ता अंतरआम चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले अजय टम्टा, इस बार उत्तराखंड के पांचों सांसदों में ऐसे अकेले हैं, जिनकी जती का अंतर पिछली बार से बढ़ा है। इसके विपरीत अन्य सांसदों की जीत का अंतर इस बार कम हुआ है।3 मुख्यमंत्री धामी से टम्टा के अच्छे रिश्तेमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अजय टम्टा की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में भी उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा चुनाव के दौरान टम्टा की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।4 सौम्यता के चलते भाजपा हाईकमान की गुडबुक में शामिलकेंद्रीय मंत्रिमंडल में दूसरी बार स्थान पाने वाले टम्टा हाईकमान के भरोसेमंद नेताओं में शुमार हैँ। चुनाव पूर्व जब अल्मोड़ा संसदीय सीट टिकट के लिए दावेदारी का दौर चल रहा था, सौम्य व्यवहार की पहचान रखने वाले टम्टा तब भी भाजपा के अनुशासित सिपाही होने का ही दावा करते रहे। पार्टी हाईकमान के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हुए उन्होंने कहा था कि पार्टी जिसे भ्ज्ञी उम्मीदवार बनाएगी, उस की जीत के लिए वह पूरा दमखम लगाएंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

40 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago