Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के इस गांव में फैला डायरिया, 50 चपेट में; मैदानी क्षेत्रों से भी हुए बीमार – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रानीखेत। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के भतरौजखान के निकटवर्ती अदबौड़ा गांव में डायरिया ने पांव पसार लिए हैं। यहां चार-पांच दिन के भीतर लगभग 50 ग्रामीण उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। चिकित्सा कर्मियों की टीम ने गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों का उपचार शुरू कर दिया है।सीएमओ ने कहा कि सोमवार को टीम यहां पुन: कैंप लगाकर ग्रामीणों का उपचार करेगी। डायरिया प्रभावित अदबोड़ा गांव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ननिहाल है। अदबौड़ा गांव में ग्रामीणों के उल्टी-दस्त की चपेट में आने की सूचना रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती ने स्वास्थ्य विभाग को दी। इस पर चिकित्सा कर्मियों की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।आशा कार्यकर्ती राधा रावत के अनुसार ग्रामीणों के उल्टी-दस्त की चपेट में आने की सूचना मिली थी। चपेट में आए ग्रामीणों में 12 बच्चे भी शामिल हैं। कुछ ग्रामीणों ने समीपवर्ती चिकित्सालय में उपचार भी कराया है। ग्रामीणों के अनुसार मैदानी क्षेत्रों से कुछ लोग गांव आए थे, यहां से वापस लौटने के बाद वह भी उल्टी दस्त की चपेट में आ गए हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

18 seconds ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

11 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

13 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

19 minutes ago