जनपद देहरादून : कारलीगाढ़, सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से होटल/रेस्टोरेंट व गाडियों को नुकसान , प्रसिद्ध टपकेश्वर मंदिर परिसर भी जलमग्न : – myuttarakhandnews.com

16सितंबर 2025 जनपद देहरादून : बीते दिन से लगातार भारी वर्षा से जनपद देहरादून का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया ।
– रात्रि देहरादून के सहस्त्रधारा (कारलीगाढ़)क्षेत्र में बादल फटने से भारी नुकसान की सूचना आयी है ।जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू एवं रिलीफ ऑपरेशन जारी । आसपास के लोगों को रात्रि में ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।सहस्त्रधारा

-देहरादून और टिहरी के कुमाल्ड को जोड़ने वाला पुल बहा ,कई गांवों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से टूटा ।Oplus_16908288
-मालदेवता में नदी के उफान ने रोड को खत्म कर कर दिया, देहरादून मालदेवता रोड बन्द ।Oplus_16908288
-प्रसिद्ध टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी भी विकराल रूप में दिख रही है । टपकेश्वर मंदिर परिसर में पानी भरने से यहाँ स्थित मंदिर, गुफा जलमग्न हो गयी । सोमवार का दिन होने से लोंगो के वहां फंसे होने की सूचना मिली है ।

– भारी वर्षा ,बिजली गिरने की संभावना, जलभराव की स्थिति को देखते हुए देहरादून में आज स्कूल बंद, सुबह सुबह डीएम ने जारी किया आदेश ।
– जनपद टिहरी से लगे ढालवाला ( ऋषिकेश )में चंद्रभागा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर ।चंद्रभागा नदी किनारे स्थित आवासीय मकानों में घुसा पानी ।चंद्रभागा नदी क्षेत्रOplus_16908288
Oplus_16908288

Post Views: 3

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks