Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के इन जिलों में दिखेगा मौसम का खतरनाक रूप, भूस्खलन-बाढ़ का खतरा! – Uttarakhand

Dangerous form of weather will be seen in these districts of Uttarakhand, danger of landslide and flood!इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand Weather Today: ऐसा लगता है कि मानसून ने उत्तराखंड में मानसून ने अपना डेरा जमा लिया है. राज्य के लोग कभी रेड, कभी ऑरेंज और कभी येलो अलर्ट के साए में जी रहे हैं. यहां का मौसम कब करवट ले, कुछ कहा नहीं जा सकता. एक दिन धूप खिली नजर आती है तो दूसरे ही दिन आसमान से झमाझम बारिश बरसने लगती है.आज कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसममौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमकने के आसार भी हैं. मौसम विभाग ने 23 से 25 अगस्त के बीच भूस्खलन और बाढ़ के खतरे की भी आशंका जताई है. लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.आज कैसा है राजधानी देहरादून का मौसमआज देहरादून में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई. आज के लिए मौसम विभाग ने देहरादून में हल्की से मध्यम दौर की बारिश होने की संभावना जताई है.आज देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम दौर की बारिश होने की संभावना है.बुधवार को शहर में मौसम का मिजाज बार-बार रंग बदलता रहा. देहरादून का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.पूरे राज्य के लिए ये वाला अलर्टमौसम विभाग (IMD) ने आज पूरे (Uttarakhand Weather Today) उत्तराखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. यानी सतर्क रहें, क्योंकि मौसम किसी भी वक्त करवट बदल सकता है. उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल,पिथौरागढ़,बागेश्वर जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के भी चमकने की संभावना है.उफान पर दो गदेरेउत्तरकाशी के डुंडा विकासखंड के मातली गांव में दो गदेरे उफान पर आ गए, जिसकी वजह से कई घरों में पानी घुस गया. वहीं मलबा आने के कारण गंगोत्री हाईवे लगभग 5 घंटे तक बाधित रहा. मौसम विभाग का कहना है कि यहां थंडरस्टॉर्म, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने के आसार बने हुए हैं. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि बिना ज़रूरत घर से बाहर न निकले और खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

37 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

1 hour ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago