Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 9वीं के छात्र ने टीचर को मारी गोली, लंच बॉक्स में लेकर आया था तमंचा – Uttarakhand

In Uttarakhand, a class 9 student shot a teacher, he had brought a gun in his lunch boxइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)काशीपुर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं कक्षा के छात्र ने अपने शिक्षक पर तमंचे से गोली चला दी. गोली शिक्षक के दाएं कंधे के नीचे लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जानकारी के अनुसार, छात्र और शिक्षक के बीच झगड़े की शुरुआत तब हुई जब शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद छात्र गुस्से में अपने लंच बॉक्स में तमंचा छिपाकर स्कूल लाया और कक्षा में ही शिक्षक पर गोली चला दी. इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे जिले में शिक्षकों में रोष है. उत्तराखंड के सीबीएसई बोर्ड से जुड़े अध्यापक इस घटना के विरोध में धरने और हड़ताल पर बैठ गए हैं.काशीपुर सहित कई जगहों पर आज स्कूल बंद रखे गए हैं. पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है और तमंचा बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है.आपको बता दें कि इसी तरह का मामला सोमवार को यूपी के गाजीपुर से भी सामने आया था. यहां एक निजी स्कूल में छात्रों के बीच हुआ विवाद खौफ़नाक रूप ले बैठा. आपसी कहासुनी के दौरान कक्षा 9 के छात्र ने 10वीं के छात्र आदित्य वर्मा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. वारदात में आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आए तीन अन्य छात्र भी घायल हो गए.जानकारी के मुताबिक, आरोपी छात्र चाकू को पानी की मेटल बोतल में छिपाकर स्कूल लाया था. जैसे ही उसे मौका मिला, उसने बाथरूम के पास आदित्य पर वार कर दिया. बताया जा रहा है कि आदित्य विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आरोपी ने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

5 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

26 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

36 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

42 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

48 minutes ago