चमोली/ऋषिकेश | वसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके लिए परंपरानुसार गाडू घड़ा यात्रा नरेंद्रनगर राजदरबार पहुंचेगी, जहां पंचांग पूजा के बाद कपाटोद्घाटन की तिथि घोषित की जाएगी।
डिम्मर से ऋषिकेश रवाना हुआ गाडू घड़ा
इससे पहले बृहस्पतिवार को डिम्मर गांव से डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सदस्य गाडू घड़ा लेकर ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। श्रीलक्ष्मी-नारायण मंदिर डिम्मर में सुबह विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।
डिम्मर गांव के पुजारी टीका प्रसाद डिमरी और आचार्यों ने भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम और नामावलियों के साथ गाडू घड़ा का महाभिषेक किया और बाल भोग अर्पित किया। इसके पश्चात डिमरी पुजारियों ने गाडू घड़ा को लेकर मंदिर की परिक्रमा की।
जयकारों के साथ यात्रा शुरू
भगवान श्री बदरीविशाल के जयकारों के बीच गाडू घड़ा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए ऋषिकेश रवाना हुई। शुक्रवार सुबह गाडू घड़ा लेकर पुजारी नरेंद्रनगर राजदरबार पहुंचेंगे।
राजदरबार में होगी कपाटोद्घाटन तिथि की घोषणा
श्रीबदरीश डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि वसंत पंचमी के दिन महाराजा मनुजेंद्र शाह द्वारा राजदरबार में पंचांग पूजा की जाएगी। इसके बाद बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, भगवान के महाभिषेक में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल को पिरोने की प्रक्रिया तथा गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तिथियों की विधिवत घोषणा की जाएगी।
गौरतलब है कि बदरीनाथ धाम के कपाटोद्घाटन की तिथि की घोषणा हर वर्ष इसी पारंपरिक विधि से वसंत पंचमी के दिन की जाती है, जिसका श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार करते हैं।
Post Views: 3
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Actress Urmila Sanawar, the estranged wife of former BJP MLA…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that the role…
पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…
उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी- शिक्षा विभाग की…
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर सीबीआई ने जांच तेज…