संभावित बर्फबारी को लेकर लोनिवि अलर्ट, सड़कों को खुला रखने के निर्देश – myuttarakhandnews.com

देहरादून | उत्तराखंड में शुक्रवार को ऊंचाई वाले इलाकों में संभावित बर्फबारी के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बर्फबारी के दौरान सड़कें बंद न हों और आम लोगों की आवाजाही किसी भी स्थिति में प्रभावित न होने पाए।
 
प्राथमिकता में रहेंगे मुख्य मार्ग
लोनिवि सचिव पंकज पांडेय ने बताया कि बर्फबारी शुरू होते ही सबसे पहले प्रमुख सड़कों पर ध्यान दिया जाएगा। चारधाम यात्रा मार्ग, जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाली सड़कें, अस्पतालों और एंबुलेंस के रूट, पुलिस तथा अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े मार्गों को पहले ही चिन्हित कर लिया गया है। इन सड़कों पर त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष टीमें तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
 
मशीनें और संसाधन रहेंगे स्टैंडबाय
लोनिवि के चीफ इंजीनियर राजेश शर्मा ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में जेसीबी, पोकलैंड समेत अन्य भारी मशीनों की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। बर्फ हटाने और सड़कें साफ रखने के लिए मशीनें स्टैंडबाय रहेंगी। साथ ही फिसलन कम करने के लिए नमक और रेत का पर्याप्त भंडारण करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
 
संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी
अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जहां हर वर्ष बर्फबारी के चलते सड़कें जल्दी बंद हो जाती हैं, वहां पहले से ही निगरानी बढ़ाई जाए। स्नोफाल के समय हर सेक्शन में जिम्मेदारी तय रहे, ताकि सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर मार्ग खोल सके।
 
वैकल्पिक मार्गों की भी तैयारी
विभाग ने यह भी कहा है कि किसी आपात स्थिति में वैकल्पिक मार्गों की जानकारी पहले से तैयार रखी जाए। यदि कहीं सड़क बंद होती है तो लोगों को समय रहते सूचना दी जाए, ताकि वे सुरक्षित विकल्प चुन सकें और अनावश्यक परेशानी से बचें।
 
लोनिवि का कहना है कि विभाग की प्राथमिकता यही है कि बर्फबारी के दौरान भी प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

2 minutes ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

1 hour ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

2 hours ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

7 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

8 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

8 hours ago