डाट काली मंदिर में 223वें वार्षिकोत्सव की तिथियां घोषित, भव्य आयोजन की तैयारी – my uttarakhand news

देहरादून। चैत्र मास की शुक्ल पंचमी के पावन अवसर पर माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ के 223वें वार्षिकोत्सव की तिथि विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्धारित कर दी गई। यह निर्णय महंत श्री रमन प्रसाद गोस्वामी एवं पूजनीय माता हेमलता गोस्वामी के पावन सानिध्य में लिया गया।
इस अवसर पर महंत के सुपुत्र शुभम गोस्वामी और संयम गोस्वामी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा करते हुए बताया कि वार्षिकोत्सव का शुभारंभ 12 जुलाई 2026, रविवार को भैरव पूजन से होगा। इसके पश्चात 13 जुलाई, सोमवार को शिव पूजन, 14 जुलाई, मंगलवार को सुंदरकांड पाठ, 16 जुलाई, गुरुवार को नगर परिक्रमा एवं झंडा पूजन आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि 21 जुलाई, मंगलवार (आषाढ़ शुक्ल पक्ष अष्टमी) को माता रानी का भव्य जागरण आयोजित होगा, जबकि 22 जुलाई, बुधवार को हवन एवं विशाल भंडारे के साथ समारोह का समापन किया जाएगा।
मंदिर के सेवादार गौरव कुमार ने जानकारी दी कि इस बार 223वां वार्षिकोत्सव भव्य और दिव्य स्वरूप में मनाया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचेंगे।
पूजा-अर्चना का विधिवत संचालन आचार्य अनूप ममगाईं, आचार्य शैलेंद्र थपलियाल, आचार्य प्रवीण जुयाल, आचार्य विजेंद्र थपलियाल एवं आचार्य शिवांग थपलियाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर दिनेश अग्रवाल (टीटू भाई), नरसिंह दास, हरीश मारवाह, गौरव कुमार, श्रवण वर्मा, गौतम प्रजापति, अश्वनी अग्रवाल, विक्की खत्री, सूरज शर्मा, नीरज गोस्वामी, श्लोक गोस्वामी, सुनील आहुजा, राम पद जना, अनूप बंगा, गिरधारी लाल माटा, राजेश वालिया, अनुज कंबोज, अरुण कुमार, अनुज सैनी, सोनल अग्रवाल, होरीलाल, योगेन्द्र सिंह, अंशुल गुप्ता, मनोज गुप्ता, सागर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

6 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

28 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

48 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago