देहरादून। नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर राज्य को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
मुख्यमंत्री को भेजे अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते चार वर्षों में उत्तराखंड ने विकास की नई पहचान बनाई है और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि सदियों से आस्था, अध्यात्म, साहस और समृद्ध परंपराओं की प्रतीक रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की विविध भाषाएं, बोलियां, लोक परंपराएं और सरल जीवनशैली इसे विशिष्ट पहचान प्रदान करती हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना के माध्यम से यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाया जा रहा है, वहीं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन परियोजना से प्रदेश में रेल संपर्क को मजबूती मिल रही है।
उन्होंने सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने और शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन पहलों से पर्यटन को बढ़ावा मिला है और पलायन रोकने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।
प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्टार्टअप्स को बढ़ावा तथा डिजिटल और हरित विकास के प्रयासों को सराहनीय बताया। साथ ही आपदा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को राज्य की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया।
अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘अमृत काल’ में विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड की भूमिका और सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर, समृद्ध और सुदृढ़ उत्तराखंड के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
अंत में प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड विभिन्न क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 11 Sep: Chief Minister Pushkar Singh Dhami today chaired a…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 11 Sep: Following the directions issued by Chief Minister Pushkar…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 11 Sep: BJP’s state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
my uttarakhand news Bureau Bageshwar, 11 Sep: The All India Prize Money Football Championship-2026, being…
By ARUN PRATAP SINGHGarhwal Post Bureau Dehradun, 11 Sep: Nationalised banks across Uttarakhand remained closed…
my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 11 Sep: Director General, Police, Deepam Seth met Governor Lt…