मैगी प्वाइंट के पास मिला 22 साल के युवक का शव!! मची सनसनी!! गले में बंधी थी प्लास्टिक की रस्सी!! – myuttarakhandnews.com

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर मैगी पॉइंट के पास गुरुवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव उसकी लोडर जीप में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के गले में पतली प्लास्टिक की रस्सी बंधी होने की बात सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया।
 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान जौनपुर क्षेत्र के टकारना गांव निवासी मनीष (22) के रूप में हुई है। बताया गया कि मनीष रोजाना तड़के करीब तीन बजे लोडर जीप से मसूरी से देहरादून सामान लेने जाता था। गुरुवार सुबह भी वह रोज की तरह घर से निकला था। इसके बाद मैगी पॉइंट के पास उसकी लोडर जीप में उसका शव मिला।
स्थानीय लोगों ने जीप में शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, युवक एक रस्सी के सहारे पीछे की ओर लटका हुआ था। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे रस्सी से नीचे उतार लिया था। युवक के गले में पतली प्लास्टिक की रस्सी बंधी होने की बात भी सामने आई है।
पुलिस को प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका
मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
परिजनों और स्थानीय लोगों में उठ रहे सवाल
मनीष की मौत की खबर फैलते ही टकारना गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक के साथ कई सवाल खड़े हो गए। स्थानीय निवासी रघुवीर ने बताया कि मनीष मेहनती युवक था और रोजाना अपना काम करता था। उनके अनुसार, वह किसी तरह का नशा भी नहीं करता था। ऐसे में अचानक उसकी इस तरह मौत होने से लोग स्तब्ध हैं और घटना को संदिग्ध मानकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मनीष मैगी पॉइंट तक कैसे पहुंचा, उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति था या नहीं और घटना से पहले उसकी गतिविधियां क्या थीं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

8 minutes ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

30 minutes ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

1 hour ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

2 hours ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

3 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

8 hours ago