80 वे स्वतन्त्रता दिवस-2026 के अवसर पर रूट /यातायात प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था,
परेड ग्राउण्ड के चारों की यातायात व्यवस्था निम्नवत रहेगी –
■ स्वतन्त्रता दिवस – 2026 के दृष्टिगत परेड ग्राउण्ड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों एवं रेहडियों का आवागमन / प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।
■ परेड के दौरान परेड ग्राउण्ड के चारों ओर पूर्णरुप से जीरो-जोन रहेगा।
■ वीआईपी/अधिकारीगण ई0सी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा से कान्वेन्ट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीवीआईपी द्वार (मुख्य गेट न 01) से प्रवेश करेगें।
■ स्वतन्त्रता दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले समस्त नागरिक आदि अपने वाहन रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इण्टर कालेज / IRDTA ऑडिटोरियम नियर सर्वे चौक में पार्क कर पैदल परेड ग्राउण्ड के दोनों सामान्य प्रवेश द्वार ( गेट न 04 व 05) से कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें।
पार्किंग व्यवस्था
1- वीआईपी /अधिकारी गणों के वाहन मंच के पीछे व खेल मैदान में पार्क किये जायेंगे।
2- स्वतन्त्रता दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले बुजुर्गो/बच्चों/महिलाओं आदि के वाहन रेंजर ग्राउंड , मंगला देवी इण्टर कालेज तथा दून क्लब नियर सर्वे चौक में पार्क होगें।
3- धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक कीओर से आने वाले समस्त वाहन रेंजर्स ग्राउण्ड में पार्क होगें।
4- सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड में पार्क होगें।
5- राजपुर रोड़ से परेड में प्रतिभाग / दर्शको के वाहन सेंट जोसेफ सुभाष रोड़ पर दीवार के किनारे वन-साईड स्ट्रीट व लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट के अंदर पार्क होगें।
बैरियर व्यवस्था
परेड ग्राउण्ड के चारो ओर यातायात व्यवस्था बनाये जाने के सम्बन्ध में आउटर/इनर बैरियर प्वाईंटों पर व्यवस्था बनायी जायेगी –
▪️आउटर प्वाईंट
1- ई0सी0 रोड़ सर्वे चौक
2- मनोज क्लिनिक
3- बुद्धा चौक
4- दर्शनलाल चौक
5- ओरिएण्ट चौक
6- पैसिफिक तिराहा
▪️केवल वीआईपी व पासधारक वाहन सीमित संख्या में प्रवेश कर सकेंगे।
▪️इनर प्वाईंट
1- रोजगार तिराहा
2- कनक चौक
3- डूंगा हाऊस
4- लैन्सडाऊन चौक
5- कान्वेन्ट तिराहा
पासधारकों / वीवीआईपी को छोड़कर इनर प्वाईंट से कोई भी वाहन परेड ग्राउण्ड की ओर नहीं जायेगा।
विक्रमों के लिये डायवर्ट व्यवस्था
1- 02 नम्बर रूट (रायपुर रूट) के समस्त विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जायेगें।
2- 03 नम्बर रूट (धर्मपुर रूट) के समस्त विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एम0के0पी0 चौक की ओर से भेजे जायेगें।
3- 05 नम्बर रूट (आई0एस0बी0टी रूट), 08 नम्बर रूट (कांवली रूट) के समस्त विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जायेगें।
4- प्रेमनगर रुट के समस्त विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जायेंगे।
5- राजपुर रुट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे होते हुये बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड़ पर भेजे जायेंगे।
सिटी बसों के लिये डायवर्ट व्यवस्था
1- आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घण्टाघर होते हुए राजपुर की ओर जायेंगी।
2- रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर को ओर वापस भेजी जायेंगी।
3- रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से सहसधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जायेंगी।
देहरादून_पुलिस समस्त दून वासियों को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ अपेक्षा करती है कि स्वतन्त्रता दिवस -2026 के अवसर पर दून पुलिस को अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करनें का कष्ट करें, साथ ही उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले समस्त वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया अपने वाहनों को रूट के अनुसार निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क करें, सड़क पर वाहन पार्क न करें, निर्धारित रूटों का ही प्रयोग करें।
उक्त कार्यक्रम के दौरान दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें, अपने गन्तव्य तक पहुंचने के लिये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए यातायात व्यवस्था बनाये रखने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…