देहरादून :आज गुरुवार कोतवाली पटेल नगर के आईएसबीटी क्षेत्र में धारावाली के पास मंदिर के पीछे खाली प्लॉट में भरे बरसाती पानी में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया । सूचना पर पुलिस ने पहुँच पर मृतक की शिनाख्त रोहित पुत्र बाबूराम निवासी धारावाली, मोहब्बेवाला, पटेलनगर उम्र 25 वर्ष के रूप में की ।पुलिस की फील्ड यूनिट की टीम को आवश्यक साक्ष्य संकलन कार्यवाही हेतु बुला, शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय भेजा गया । पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मृतक की हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है।
मृतक के संबंध में परिजनों से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतक उपरोक्त POP का कार्य करता था तथा दिनांक 07/02/24 की सुबह मजदूरी के कार्य से घर से गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने स्वंम मौके पर पहुँच संबंधित अधिकारियों को घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए हैं ।
Post Views: 71
Post navigation
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …