उत्तराखंड
Share1
Advertisement
देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव नाले के दलदल में पड़ा मिला। युवक की डुबोकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। एसएसपी अजय सिंह ने मामले की गहन जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।गुरुवार को कोतवाली पटेल नगर में सूचना मिली कि आईएसबीटी चौकी क्षेत्र में मोहब्बेवाला के धारावाली में मंदिर के पीछे नाले से खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा है, सूचना पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के संबंध में उच्च अधिकारी गणों को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। मृतक की शिनाख्त रोहित पुत्र बाबूराम निवासी धारावाली, मोहब्बेवाला, पटेलनगर उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को आवश्यक साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। प्रथमदृष्टया युवक की हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने डुबोकर मारने के आशंका जताई है। ।
मृतक के संबंध में परिजनों से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि युवक घरों में प्लास्टर ऑफ पेरिस लगाने का कार्य करता था। बुधवार की सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला था और रात को वापस नहीं लौटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए हैं ।
Share1
देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…
देहरादून– रिच संस्था प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही आकर्षक एवं बेहतरीन…
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…