Categories: hindiUttarakhand

भीमताल बस हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 5, गंभीर AIIMS रेफर – Uttarakhand

Death toll in Bhimtal bus accident rises to 5, injured referred to AIIMS in critical conditionइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Bhimtal Bus Accident: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर आमडाली के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. हल्द्वानी डिपो की एक रोडवेज बस 150 फुट गहरी खाई में गिर गई. हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें एक दंपती और एक बच्चा शामिल है. इस हादसे में 26 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है. गंभीर घायलों को एयर एंबुलेंस के जरिए ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है.बताया गया कि, यह हादसा एक रफ्तार कार को बचाने के चक्कर में हुआ. बस चालक रमेश चंद्र पांडे के अनुसार, हल्द्वानी से भीमताल की ओर आ रही कार लंवा मोड़ पर अचानक बस के सामने आ गई. चालक ने कार को टक्कर से बचाने की कोशिश में बस को पैरापिट की तरफ काटा, लेकिन पैरापिट तोड़ते हुए बस 150 फुट गहरी खाई में गिर गई. बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई थी और दोपहर करीब एक बजे हादसा हुआ.हादसे में पांच लोगों की गई जानहादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. घायलों को रस्सियों के सहारे सड़क तक लाया गया. इस दौरान कई घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया. गंभीर घायलों को हायर सेंटर भेजने के लिए एयर एंबुलेंस की मदद ली गई. हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. खड़क सिंह (55), पुत्र जय सिंह, निवासी खेला धारचूला, गंगा धामी (48), पत्नी खड़क सिंह, निवासी खेला धारचूला, सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू (58), पुत्र ललित सिंह, निवासी टिमटिया तेजम, पिथौरागढ़, दक्ष पंत (6), पुत्र विनोद पंत, ग्राम सिमायल बेड़ीनाग (वर्तमान निवासी पिथौरागढ़) और एक अन्य मृतक की पहचान की जा रही है.सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती घायल यात्रियों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों में शामिल कोमल आर्या (23) को सिर पर गंभीर चोट आई हैं, लक्की मेहर (17) इंटर का छात्र, पिता के साथ यात्रा कर रहा था. परिचालक गिरीश चंद्र दानी हल्के चोटों के साथ उपचाराधीन. अन्य 21 यात्री विभिन्न चोटों के साथ एसटीएच और ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं.पिथौरागढ़ नर्सिंग कॉलेज की 10 छात्राओं ने नैनीताल घूमने का अचानक फैसला लिया और घटनास्थल से छह किलोमीटर पहले खुटानी में बस से उतर गईं. उन्होंने परिचालक को बताया था कि वे नैनीताल घूमने के बाद अगले दिन हल्द्वानी जाएंगी. अगर वे बस में रहतीं, तो हादसे में उनकी जान को खतरा हो सकता था.सीएम धामी ने घटना जताया दुखमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की. इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम से 5 लाख, सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख, और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपये शामिल हैं. गंभीर घायलों को 3 लाख और सामान्य घायलों को 15 से 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी.भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. हादसे की वजह से पांच लोगों की जान चली गई और कई परिवार शोक में डूब गए हैं. प्रशासन को ट्रैफिक प्रबंधन और सड़क सुरक्षा पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है. स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भी हादसे को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

4 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

46 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago