उत्तराखंड मौसम ब्रेकिंग : नये साल तक उत्तराखंड का मौसम रहेगा खुशगवार , आये पूरी तैयारी के साथ क्योंकि बारिश बर्फबारी के है आसार – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड -26 दिसम्बर 2024 को जारी मौसम विभाग की चेतावनी अनुसार आने वाले दिनों में उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ेगी ।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने और मैदानी इलाकों में हल्के कोहरे की संभावना है , वहीं देहरादून में पाले और कोहरे के कारण यातायात में दिक्कतें होने की बात भी कही गयी ।
मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि “शुक्रवार से मौसम करवट बदल सकता है, जिससे ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है ,जिसके कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ जायेगी ।
बदलते मौसम में सावधानी की आवश्यकता भी है पाला गिरने से बर्फ वाले स्थानों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती हौ वहीँ पालाग्रस्त सड़कों पर वाहनों के रपटने का खतरा पैदा हो जाता है ।राज्य में 27 दिसंबर से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। उसके बाद 28 दिसंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश रहेगी और ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात की संभावना है।आईएमडी ने 29 दिसंबर को भी राज्य भर में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।
थर्टी फर्स्ट और नए साल में पहाड़ पहुंचने वाले सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं ,वहीं उत्तराखंड में रिकॉर्डतोड़ सेनानियों के पहुँचने की संभावना से टूरिज्म से जुड़े लोगो मे खाशा उत्साह है ।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

9 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

30 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

51 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

2 hours ago