Categories: hindiUttarakhand

दिसंबर आ गया…सुबह-शाम ठंड और दिन में धूप से मौसम सामान्य, नैनीताल को अब बर्फबारी का इंतजार – Uttarakhand

December has arrived…weather is normal with cold in the morning and evening and sunshine during the day, Nainital is now waiting for snowfallइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल: होटल कारोबारी समेत पर्यटन से जुड़े अन्य कारोबारी दिसंबर 15 के बाद मौसम के प्रतिकूल होने और क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट के दौरान बर्फबारी की आस लगाए हुए हैं। हालांकि अभी नगर का मौसम सामान्य बना हुआ है। इन दिनों सुबह और शाम भले ही ठंड हो लेकिन दिन में धूप से मौसम सामान्य बना हुआ है। बता दें कि, दिसंबर और जनवरी को बर्फबारी के लिए मुफीद माना जाता है, जबकि फरवरी में बसंत पंचमी के बाद मौसम परिवर्तन होता है। बुजुर्ग बताते हैं कि राज्य स्थापना से पूर्व के वर्षों में दिसंबर के दौरान भी बर्फबारी होती थी, तब मार्च की शुरुआत में भी होली से पूर्व बर्फबारी हुई है।ग्लोबल वाॅर्मिंग का असर पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है।हालांकि बीते कुछ वर्षों की बात करें तो 2019 में नैनीताल में दिसंबर में बर्फबारी हुई। तब 13 दिसंबर को पांच सेमी और 14 दिसंबर को 20 सेमी बर्फबारी हुई थी। इसके बाद वर्ष 2021 व 22 में बहुत अच्छी बर्फबारी हुई। वर्ष 2021 में 25 दिसंबर को फाहे और 28 दिसंबर ऊंचाई वाले क्षेत्र में एक इंच बर्फबारी हुई थी। बीते वर्षों के अनुभव तथा इस वर्ष अच्छी धूप, अच्छी बारिश के बाद अब स्थानीय लोग दिसंबर में बर्फबारी की संभावनाएं जता रहे हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक…

1 hour ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी

वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार…

2 hours ago

राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )उत्तराखंड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर 09 नवंबर…

6 hours ago

पोखरी क्षेत्र में भालू का आतंक, कई मवेशियों को बनाया निवाला, वन विभाग ने ड्रोन से शुरू की निगरानी –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद के पोखरी क्षेत्र में भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा…

7 hours ago

लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल

एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया राहत-बचाव अभियान, घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया…

8 hours ago

धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग

नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित…

8 hours ago