Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के लिए चार नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी, इन जिलों में पढ़ेंगे बच्चे – Uttarakhand

Four new Kendriya Vidyalayas approved for Uttarakhand, children will study in these districtsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में देश में 85 नये केंद्रीय व 28 नवोदय विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। इनमें से चार केंद्रीय विद्यालय उत्तराखंड में खुलेंगे। दो विद्यालय टिहरी के नरेंद्रनगर व मदन नेगी कस्बे में खोले जाएंगे।जबकि दो अन्य पौड़ी के कोटद्वार व अल्मोड़ा के द्वाराहाट में खुलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। मीडिया से बात करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि उत्तराखंड के अलावा, जम्मू-कश्मीर में 13, यूपी में पांच, एमपी में 11 स्कूल खुलेंगे।राजस्थान में नौ, ओडिशा में आठ, झारखंड, त्रिपुरा और तमिलनाडु में दो-दो, हिमाचल-छत्तीसगढ़ में चार-चार, महाराष्ट्र, गुजरात-कर्नाटक में तीन-तीन, दिल्ली, केरल, असम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर को मंजूरी दे दी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

1 minute ago

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…

8 minutes ago

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…

22 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

43 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

1 hour ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

1 hour ago