dehradun : मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस हुई हादसे का शिकार | HNN 24×7

dehradun news :  देहरादून से मरीज को लेकर बनारस जा रही एक निजी एंबुलेंस सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्ची को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस देहरादून से गंभीर रूप से बीमार मरीज को लेकर वाराणसी (बनारस) जा रही थी। रास्ते में चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे एंबुलेंस पलट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि एंबुलेंस तेज गति में थी और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हुई। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
मृतकों के नाम 

1. मरीज विशाल पांडेय (40) निवासी देहरादून
2. हिन्द गेट के सामने खड़ी महिला (करीब 40) नाम पता अज्ञात
3. एम्बुलेंस सवार एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात (करीब 45 वर्ष)
4. एम्बुलेंस चालक- गुरमीत (23)- निवासी हरिद्वार

सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

21 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

43 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago