kotdwar : स्मैक की सप्लाई पर पौड़ी पुलिस ने लगाए ब्रेक | HNN 24×7

Pauri news  : त्यौहारी सीजन को देखते हुए जनपद पौड़ी में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं , कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।  उक्त निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्र मोहन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
50 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक व्यक्ति को दबोचा
अभियान के दौरान लगातार वाहन चेकिंग, गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में, बी.ई.एल रोड, कोटद्वार पर संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति मोहित निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) को रोका गया। उसके कब्जे से 172.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह बरेली का निवासी है और बरेली में स्मैक बेचने का काम करता है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्कूल-कॉलेज के छात्रों और फैक्ट्री कर्मचारियों को बेचने की योजना बनाई थी। यह काम वह लंबे समय से कर रहा था।

 

 
सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

35 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

1 hour ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago