देहरादून : साल 2024 भू माफियाओं का साल रहा है , सत्ता, संगठनों से सांठगांठ कर ये भू माफिया आगे बढ़ते है , देहरादून की बात करें तो यहाँ बड़े बड़े भू माफिया सक्रिय है ।ऐशे में 27दिसम्बर 2024 को देहरादून पुलिस ने “सहारनपुर के शेरखान गैंग के शातिर अभियुक्त सानू मूंछ सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और एक NRI महिला की 20 करोड़ की जमीन बचायी ।”
मामला 21 नवंबर 2024 को थाना राजपुर में सुमन देवी, निवासी किशनपुर, में दर्ज करवाया था ।
उनका कहना था कि उनकी सहेली रितु मेहता नके किशनपुर में एक जमीन व बंगले की देखरेख हेतु उनको रखा गया था, जिस प्रोपर्टी पर भू माफिया शेरखान की नजर पड़ गयी और वो लोग उक्त जमीन व बंगले के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया कर रहे है ।मामले को दर्ज कर जब जांच की गयी तो पता चला कि इस जालसाजी में विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ, विनोद कुमार उर्फ केडी, महेश चौहान व प्रमोद गिरी शामिल है जिनको 27 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया।
इन्होंने बताया कि देहरादून व आसपास के इलाकों में खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करने हेतु उन्होंने एक गिरोह बना रखा है। जिसमें करीब 10-12 लोग शामिल है और उनका सरगना शेरखान है।इनके द्वारा शहर में कई जमीन व मकान में इसी तरीके से कब्जा करना प्रकाश में आया है, जिनकी जांच की जा रही है।उत्तराखंड हलचल के गुप्त सूत्रों की माने तो इन गिरोह में राजपूर क्षेत्र के कई नामी गिरामी चेहरे भी शामिल है ,जिनपर अभी पुलिस भी सीधे हाथ नहीं डाल रही । हालांकि अभी मामले की कई कड़ियां खुलनी बाकी है
बताते चले कि विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ पिछले कुछ वर्षों से कई हिंदू संगठनों से जुड़ा था वह फरवरी माह में भी एक मामले में जैल गया था वहीं शेरखान पर उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में कई मामले दर्ज है ।आप भी देखिए गिरफ्तार अभियुक्त(1)-विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ पुत्र किशन चंद निवासी अपर राजीव नगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 38 वर्ष ।(2)-विनोद कुमार उर्फ KD पुत्र स्वर्गीय गुल चरण निवासी ऋषि नगर सहस्त्रधारा रोड थाना रायपुर देहरादून उम्र 44 वर्ष ।(3)-मुकेश चौहान पुत्र स्वर्गीय गेंदा सिंह निवासी अजबपुर कला दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 56 वर्ष ।(4)-प्रमोद गिरी पुत्र स्वर्गीय समुद्र गिरी निवासी दीप नगर थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून उम्र 49 वर्ष।।
Post Views: 16
Post navigation
जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…
मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…
देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…
देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…
पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…
कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…